27.7 C
Panipat
September 27, 2026
Voice Of Panipat
HaryanaHaryana News

हरियाणा स्वास्थ्य विभाग का बड़ा फैसला, इन लोगों की बनेगी आभा आईडी

हरियाणा में शिक्षा व आंगनवाड़ी कर्मियों सहित छात्रों की ABHA (आभा) आईडी (ID) बनेगी। स्वास्थ्य विभाग ने आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) के तहत शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग में कार्यरत कर्मचारियों, उनके परिजनों और लाभार्थियों की ABHA (Ayushman Bharat Health Account) ID बनाने के निर्देश जारी किए हैं।

स्वास्थ्य विभाग हिसार द्वारा बीते 7 अगस्त को जारी आदेश के तहत सभी संबंधित अधिकारियों को इस प्रक्रिया को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

किस-किस की बनेगी ABHA ID?

शिक्षा विभाग: विभाग में पक्के (Regular), अनुबंध (Contractual), गेस्ट (Guest) और आउटसोर्सिंग (Outsourced) पर कार्यरत शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक कर्मचारी तथा उनके पारिवारिक सदस्यों की आईडी बनेगी।

विद्यार्थी: सरकारी (Govt.) एवं सरकारी सहायता प्राप्त (Govt. Aided) स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र एवं छात्राओं की आभा आईडी बनेगी।

महिला एवं बाल विकास विभाग: आंगनवाड़ी केंद्रों में आने वाले बच्चे तथा राष्ट्रीय बाल किशोर भी इस कार्यक्रम के लाभार्थी होंगे।

क्या है ABHA ID का उद्देश्य?
“ABHA बनाओ डिजिटल हो जाओ” का नारा देते हुए स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि इससे सभी कर्मचारियों और विद्यार्थियों को डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ आसानी से मिलेगा।
आंगनवाड़ी बच्चों और लाभार्थियों का डेटा पोर्टल पर दर्ज होने से उनके स्वास्थ्य की स्थिति की सटीक और पूर्ण जानकारी डिजिटल माध्यम से उपलब्ध रहेगी।

प्रमुख बिंदु

  • जारीकर्ता: उप सिविल सर्जन (RBSK), हिसार।
  • प्राप्तकर्ता: जिला शिक्षा अधिकारी, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी (शिक्षा विभाग) एवं कार्यक्रम अधिकारी (महिला व बाल विकास विभाग, हिसार)।

Related posts

Haryana के गृह मंत्री अनिल विज ने Google को कहा- ‘Thank you’, पढ़िए किस काम से है खुश

Voice of Panipat

Credit Card से फेल हो गया है Transaction और कट गए हैं पैसे, तो उठाएं ये कदम

Voice of Panipat

Karnataka सरकार ने येदियुरप्पा को दी कैबिनेट रैंक की सुविधाएं.

Voice of Panipat