July 27, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryana

आज गूगल ब्वॉय कौटिल्य को दिया जाएगा ग्लोबल चाइल्ड प्रोडिजी अवार्ड

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा):- गूगल ब्वॉय कौटिल्य पंडित का चयन ग्लोबल चाइल्ड प्रोडिजी 2020-21 अवार्ड के लिए हुआ है। यह अवार्ड यूएसए, यूके, जर्मनी, ईरान, एशिया, जापान, साउथ कोरिया आदि 30 देशों के 100 जीनियस बच्चों को दिया जाएगा, इन बच्चों में होनहार कौटिल्य का नाम भी शामिल हैंं। अवार्ड को लेकर संयुक्त राष्ट्र संघ के पर्यावरण कार्यक्रम के कार्यकारी निदेशक एरिक सोलहेम इन बच्चों से ऑनलाइन संवाद करेंगे।

घरौंडा के कोहंड का रहने वाला कौटिल्य वर्तमान में जीडी गोयनका वर्ल्ड स्कूल गुरुग्राम में नौवीं कक्षा का छात्र है। इन दिनों कोरोना के कारण वे घर पर ही पढ़ाई कर रहा है। साथ ही 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों को भी उसने पढ़ाया। अंतरिक्ष वैज्ञानिक बनने का सपना लिए कौटिल्य इसके लिए विशेष तैयारी कर रहा है।कौटिल्य के पिता सतीश शर्मा ने इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि कौटिल्य का यह सम्मान बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा। 12 वर्षीय कौटिल्य अब जीडी गोयनका वर्ल्ड स्कूल गुरुग्राम में नौवीं कक्षा का छात्र है। कोरोना काल में उसने घर बैठकर नौवीं से 12वीं कक्षा तक की फिजिक्स व केमिस्ट्री का पाठ्यक्रम पूरा किया। वह अंतरिक्ष विज्ञानी बनना चाहता है।  

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

इन लोगों को मिलेगी जिंदगीभर पेंशन, मोदी सरकार ने किया बड़ा फैंसला.

Voice of Panipat

अतीशी आज लेंगी CM पद की शपथ, दिल्ली की 9वीं मुख्यमंत्री होगी

Voice of Panipat

PANIPAT के सिविल अस्पताल मे 14 साल के किशोर के साथ हुआ कु* कर्म ! आरोपी हिरासत मे

Voice of Panipat