31.1 C
Panipat
September 8, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryanaPanipatPanipat CrimePANIPAT NEWS

PANIPAT: नशे के लिए बाइक चोरी करता था आरोपी, चोरी की 4 Bike सहित आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

वॉयस ऑफ पानीपत ( आयुषी त्यागी) – पानीपत में एंटी व्हीकल थेफ्ट पुलिस टीम ने बाइक चोरी करने वाले एक चोर को गिरफ्तार किया। आरोपी से पूछताछ में बाइक चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए चोरी की 4 बाइक बरामद की गई है। आरोपी की पहचान गांव गढ़ी सिकंदरपुर निवासी अंकित के रूप में हुई है।

एंटी व्हीकल थेफ्ट इंचार्ज सब इंस्पेक्टर राकेश ने बताया कि उनकी टीम को वीरवार शाम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी की एक संदिग्ध युवक एचएफ डिलक्स बाइक पर जीटी रोड मलिक पेट्रोल पंप की और से मित्तल मैगा मॉल की तरफ आ रहा है। बाइक चोरी की होने की संभावना है। पुलिस टीम ने सूचना पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए ट्रक युनियन के नजदीक गंदा नाला पुलिया के पास बाइक सवार युवक को काबू किया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान अंकित पुत्र शीशपाल निवासी गढ़ी सिंकदरपुर के रूप में बताई। बाइक के बारे पूछताछ करने पर युवक बहाने बाजी करने लगा। पूछताछ करने पर उसने एचएफ डिलक्स बाइक 18 जुलाई को होटल फेयर के सामने फ्लाई ओवर पूल के नीचे से चोरी करना स्वीकारा। बाइक चोरी की वारदात पर थाना चांदनी बाग में आटा गांव निवासी सतनारायण पुत्र गोवर्धन की शिकायत पर अभियोग दर्ज है। साथ ही आरोपी ने बाइक चोरी की 3 अन्य वारदातों का अंजाम देना स्वीकारा।

एंटी व्हीकल थेफ्ट इंचार्ज सब इंस्पेक्टर राकेश ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशा करने का आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए पैसों की जरूरत पड़ी तो उसने एक के बाद एक बाइक चोरी की। आरोपी ने यह भी बताया कि वह बाइक चोरी कर सेक्टर 29 में एक खंडर बिल्डिंग में छुपाकर खड़ी कर देता था। ताकि बाद में बेच सके। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी 4 बाइक बरामद कर शुक्रवार को पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

बाइक चोरी की वारदातों के हुआ खुलासा:

  • 18 जुलाई को होटल फेयर के सामने फ्लाई ओवर पूल के नीचे से आटा गांव निवासी सतनारायण की एचएफ डिलक्स बाइक चोरी की। थाना शहर में सतनारायण की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
  • 28 अप्रैल को बरसत रोड पर भारत गैस एजेंसी के पास वेल्डिंग की दुकान के सामने से कुटानी रोड पहलवान चौक निवासी जावेद पुत्र वकील की स्प्लेंडर बाइक चोरी की। थाना सेक्टर 13/17 में जावेद की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
  • 30 नवंबर 2025 को देवी मूर्ति मंदिर के बाहर से चावला कॉलोनी निवासी कपिल पुत्र श्याम सुंदर की स्पलेंडर बाइक चोरी की। थाना शहर में कपिल की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
  • आरोपी ने एक अन्य स्पलेंडर बाइक नशे की हालत में चोरी की। बाइक मालिक की पहचान ना होने पर पुलिस ने बाइक को 102 बीएनएसएस के तहत कब्जा पुलिस में ली गई।

आरोपी अंकित का पहले भी अपराधिक रिकॉर्ड पाया गया है। आरोपी के खिलाफ बाइक चोरी के 2 मामले दर्ज हैं। आरोपी करीब 2 साल पहले जेल से बेल पर बाहर आया था।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

भारी बारिश के चलते हरियाणा समेंत कई राज्यों में अर्लट जारी, पढ़िए पूरी खबर

Voice of Panipat

सोने के रेट में आई गिरावट,जानिए क्या है ताजा रेट

Voice of Panipat

Bank Holiday in August: अगस्त में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, ब्रांच जाने से पहले चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Voice of Panipat