August 2, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryana

सीएम मनोहर लाल की तबीयत पर अस्पताल ने दी अहम जानकारी, Blood और CT Test हुए

वायस आफॅ पानीपत (कुलवन्त सिंह)- गुरुग्राम के आधुनिक अस्पताल मेदान्ता में भर्ती मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की तबीयत को लेकर अस्पताल ने मेडिकल बुलेटिन जारी किया। अस्पताल की ओर से बताया गया कि मुख्यमंत्री की तबीयत में संतोषजनक सुधार हो रहा है। बुलेटिन में बताया गया कि सीएम खट्टर की तबीयत स्थिर है और उन्हें काफी आराम है।

अस्पताल की तरफ से मेडिकल सुप्रीटेंडेंट डॉ ए के दुबे ने यह भी बताया कि शुक्रवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल के Blood और CT test हुए हैं। डॉ दुबे ने यह भी बताया कि All India Institute of Medical Sciences और PGI Rohtak के विशेषज्ञ डॉक्टर, गुरुग्राम के सिविल सर्जन और डॉ सुशीला कटारिया की देखरेख में मुख्यमंत्री का इलाज चल रहा है। ये सभी विशेषज्ञ डॉक्टर उनकी स्थिति पर नज़र रखे हुए हैं।

अस्पताल की तरफ से बताया गया कि सामान्य तौर पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल सहज हैं और आराम महसूस कर रहे हैं। उन्हें 25 अगस्त को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

साइबर ठगी के बढ़ते मामलों को देखते हुए SP ने दी जानकारी, पढिए

Voice of Panipat

वैक्सीन के लिए ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन करवाते वक्त रहे सावधान, इस वेबसाइट पर करवाए रजिस्ट्रेशन

Voice of Panipat

केंद्र सरकार ने LPG गैस सब्सिडी को लेकर किया एलान, इन ग्राहकों को मिलेगी सब्सिडी

Voice of Panipat