August 8, 2026
Voice Of Panipat
HaryanaHaryana News

Haryana Weather: हरियाणा के इन जिलों में आज होगी झमाझम बारिश, अलर्ट जारी

Haryana Weather: हरियाणा में मानसून के सक्रिय होने के साथ शुक्रवार को 15 जिलों में बारिश हुई। गुरुग्राम, पलवल और भिवानी में तेज और अधिक बारिश दर्ज की गई। लगातार बारिश के कारण प्रदेश के अधिकतम तापमान में भी गिरावट आई है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, शनिवार को प्रदेश के चार जिलों में तेज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नूंह (मेवात) और पलवल शामिल हैं। इन जिलों के अलावा प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में भी बारिश का दौर जारी रह सकता है। लगातार बारिश से कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बनी, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के कारण रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की भी संभावना है।

इन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

हरियाणा के महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नूंह (मेवात) और पलवल में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Related posts

CM सैनी की कैबिनेट बैठक शुरू, कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

Voice of Panipat

आज रात इतने बजे दिखेगा चांद

Voice of Panipat

टमाटर ने बिगाड़ा सब्जियों का स्वाद, हुआ इतना महंगा

Voice of Panipat

Leave a Comment