32.5 C
Panipat
September 20, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsBusinessIndia News

LPG सिलेंडर के लिए बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण जरूरी, 1 अक्टूबर से लागु होगा नया नियम

LPG Cylinder Rule Change 1 October : आज देश भर में करोड़ों की संख्या में लोग घरेलू सिलेंडर का उपयोग करते हैं। वही 1 अक्टूबर से एलपीजी सिलेंडर से जुड़े कुछ नियमों में बदलाव हो रहा है। जिसका असर आमजन पर भी देखने को मिलेगा।

बता दें कि एलपीजी सिलेंडर लेने के लिए बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण जरूरी होगा

अगर आप नया सिलेंडर खरीदना चाहते हैं और उसका सत्यापन नहीं हुआ है तो एलपीजी एलपीजी सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

किस वजह से हो रहा है इस नियम मेंबदलाव

अक्सर देखा जाता है की सरकार द्वारा एलपीजी सिलेंडर पर सब्सिडी दी जाती है, लेकिन कहीं ऐसे ग्राहक है जो वास्तविक रूप से आर्थिक रूप से कमजोर न होने पर भी इस सुविधा का फायदा उठाते हैं।

इसी वजह से सरकार ने भ्रष्टाचार रोकने के लिए यह कड़ा फैसला लिया है। वही दूसरी तरफ जो लोग डुप्लीकेट कनेक्शन भी लेकर बैठे हैं जिनके खिलाफ सरकार का या बड़ा एक्शन देखने को मिला है।

अब बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण से ही एलपीजी सिलेंडर की सब्सिडी को सुनिश्चित किया जाएगा और यह बदलाव आने वाली 1 अक्टूबर से होने वाला है

पेट्रोलियम मंत्रालय ने दी ये जानकारी

पेट्रोलियम मंत्रालय में जानकारी दिया है कि 19 सितंबर तक 27.43 करोड़ लोग एलपीजी गैस के लिए बायोमेट्रिक कर चुके हैं वहीं जिन लोगों ने बायोमेट्रिक पहले कर लिया है उन्हें दोबारा बायोमेट्रिक करने की जरूरत नहीं है उन्हें आसानी से एलजी मिलता रहेगा। लेकिन जिन लोगों ने बायोमेट्रिक की प्रक्रिया पूरी नहीं की है उन्हें हर हर में बायोमेट्रिक पूरा करना होगा।

केवाईसी ( LPG KYC )भी जरूरी

आपको बता दे की केवाईसी ( LPG KYC ) भी एलपीजी गैस सिलेंडर के लिए जरूरी कर दिया गया है। जिन लोगों ने अभी तक केवाईसी की प्रक्रिया पूरी नहीं की है उन्हें भी सरकार के द्वारा मिलने वाली मदद का लाभ नहीं मिलेगा।

Related posts

PANIPAT में आज मॉक ड्रिल, इतने देर के लिए रहेगा Blackout

Voice of Panipat

PANIPAT:- BIKE चोरी करने वाले आरोपी को पानीपत पुलिस ने किया गिरफ्तार

Voice of Panipat

Haryana- कोर्ट के बाहर बिरयानी खाते हुए रिश्वत लेते SI गिरफ्तार, खबर पर क्लिक करके पूरा पढ़े….

Voice of Panipat

Leave a Comment