September 22, 2026
Voice Of Panipat
HaryanaHaryana News

Haryana: हरियाणा में 6 पुलिसकर्मियों को किया गया सस्पेंड, जानें पूरा मामला

Haryana News: हरियाणा में चरखी दादरी सिटी थाने के सामने हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छह पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। सूत्रों के अनुसार, इन सभी पुलिसकर्मियों की ड्यूटी क्विक रेस्पॉन्स टीम (QRT) में लगी हुई थी। घटना के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं।

उधर, अस्पताल सूत्रों के मुताबिक फायरिंग में घायल हुए सात लोगों के शरीर से करीब 20 गोलियां निकाली गई हैं। घायलों का उपचार अस्पताल में जारी है।

मुख्य आरोपी रोहित कातिया मुठभेड़ में गिरफ्तार

शुक्रवार दोपहर पुलिस ने फायरिंग मामले के मुख्य आरोपी रोहित कातिया को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। यह मुठभेड़ चरखी दादरी के बोंद क्षेत्र में हुई। पुलिस ने उसके साथ मामले में कथित रूप से शामिल साहूवास निवासी प्रीत और भिवानी के सांगा गांव निवासी युद्धविंद्र को भी गिरफ्तार किया है।

चार एकड़ जमीन को लेकर था विवाद

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, फायरिंग की पूरी घटना के पीछे चार एकड़ जमीन को लेकर चल रहा विवाद बताया जा रहा है। इस मामले में बाढ़डा थाने में पहले से केस दर्ज है। जांच के दौरान अमित फतेहगढ़िया का नाम भी प्रमुख रूप से सामने आया है।

सामने आया आरोपी का वीडियो

इस बीच मुख्य आरोपी रोहित कातिया का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में वह कुछ सवालों के जवाब देता दिखाई दे रहा है। कथित तौर पर वह कह रहा है कि वे अमित को मारने आए थे और इसकी पूरी प्लानिंग चरखी दादरी के साहूवास में की गई थी।

Related posts

Haryana में मार्च के अंत में होगी आठवीं की बोर्ड परीक्षा, निजी स्‍कूलों के विरोध से टकराव बढ़ा

Voice of Panipat

पानीपत की बेरहम पुलिस,कार चालक को पीटते हुए वीडियो वायरल

Voice of Panipat

पंचकूला में बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, 1800 वरिष्ठ नागरिकों के घर पहुंचेगी टीम; घरेलू सहायकों की भी होगी जांच!

Voice of Panipat