24.1 C
Panipat
October 7, 2026
Voice Of Panipat
Haryana News

चीनी के बढ़ते दामों ने बढ़ाई टेंशन, देखें हरियाणा में कितनी महंगी हुई चीनी ?

देशभर में बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की जेब पर सीधा असर डाला है। लगातार बढ़ती महंगाई ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। ट्रांसपोर्ट से लेकर सब्जियों, फलों, दूध, दाल और रोजमर्रा की जरूरतों तक सब कुछ महंगा हो गया है।

वहीं अब चीनी के दाम भी आसमान छू रहे है। देशभर में सुबह की चाय से लेकर शाम के दूध, मिठाई, चाकलेट आदि में प्रयोग होने वाली चीनी के बढ़ते दामों ने आम आदमी को चौंका दिया है।

हरियाणा में कितने बढ़े चीनी के दाम ?

हरियाणा में भी चीनी के दाम 45 प्रतिशत तक बढ़ गए हैं। करीब डेढ़ महीने पहले एक किलोग्राम चीनी 42 से 45 रुपए में मिल रही थी। वहीं अब बाजार में इसकी कीमत 62 रुपए से 65 रूपए प्रति किलो तक पहुंच गई है।

प्रदेश के कई शहरों में अचानक बढ़े दामों का असर यह हुआ कि 10 रुपए में मिलने वाली चाय अब 15 रुपए की हो गई है। वहीं हलवाई एसोसिएशन भी मिठाई के दाम 20 से 30 रुपए किलो तक बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। ऐसे में आम आदमी का बजट बिगड़ रहा है। वहीं रक्षाबंधन से लेकर दीपावली तक मिठाई व चीनी के दाम और ज्यादा बढ़ सकते है।

Related posts

धनतेरस पर आप सोना-चांदी खरीदने की कर रहे है तैयारी, तो ये खबर आपके लिए

Voice of Panipat

ट्रैफिक नियमों का ना करें उल्ंघन, अब CCTV द्वारा काटेगा चालान, पढिए पूरी जानकारी

Voice of Panipat

Haryana Roadways: हरियाणा के इस जिले से मथुरा के लिए शुरू हुई बस सेवा, देखें पूरा टाइम टेबल

Sahab Ram