32.5 C
Panipat
September 20, 2026
Voice Of Panipat
Sports

हरियाणा के इस शहर में 5 एकड़ में बनेगा आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम, 600 लोगों के बैठने के लिए बनेगा पैवेलियन

हरियाणा के इस शहर में 5 एकड़ में बनेगा आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम

New football stadium : हरियाणा सरकार की तरफ से खेलों को बढ़ाव देने के लिए नए स्टेडियम व सुविधाएं बढ़ाई जा रही है। इसी कड़ी में हरियाणा सरकार की तरफ से नया फुटबॉल स्टेडियम बनाने की मंजूरी दी है। यह फुटबाल स्टेडियम बहादुरगढ़ में पांच एकड़ जमीन पर बनेगा। इसके लिए 7 करोड़ 23 लाख रुपए का बजट मंजूर किया गया है।

इसके बाद फुटबाल के खिलाड़ियों को अभ्यास करने के लिए आधुनिक सुविधा मिलने वाली है। इसके अलावा देश की राजधानी के निकट होने के कारण इसमें राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय फुटबाल मैच भी हो सकेंगे। ऐसे में बाहर से खिलाड़ी आने के कारण यहां पर रोजगार के अवसर भी बढ़ने वाले है।

बहादुरगढ़ के एचएल सिटी सेक्टर-37 में आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। स्टेडियम के निर्माण कार्य का शिलान्यास विधायक राजेश जून, एचहल सिटी के निदेशक राकेश जून और समाजसेवी रणबीर जून ने किया।

स्टेडियम में खिलाड़ियों को मिलेगी आधुनिक सुविधाएं

फुटबाल स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। स्टेडियम में दर्शकों के बैठने के लिए करीब 600 लोगों की क्षमता वाला पैवेलियन भी बनाया जाएगा। इसके अलावा करीब दो एकड़ क्षेत्र में तो केवल पार्किंग विकसित की जाएगी, जिसमें लगभग 250 वाहनों के खड़े होने की व्यवस्था होगी।

एक करोड़ 92 लाख रुपये की लागत से तैयार किए गए जॉगिंग और साइकिल ट्रैक का भी उद्घाटना किया गया। इससे क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य और फिटनेस के लिए बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद है। विधायक राजेश जून ने कहा कि शहर में खेल सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम है।

फुटबॉल स्टेडियम बनने से स्थानीय खिलाड़ियों को अभ्यास और प्रतियोगिताओं के लिए बेहतर मंच मिलेगा। उन्होंने कहा कि युवाओं को खेलों से जोड़ने और उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए इस तरह के प्रोजेक्ट महत्वपूर्ण है।

Related posts

IPL मिनी ऑक्शन आज दोपहर 2.30 बजे से

Voice of Panipat

भारतीय ओलंपिक दल की मदद के लिए बीसीसीआई आगे आया

Voice of Panipat

Asian में भारत को आज 3 मेडल, स्केटिंग में 2 ब्रान्ज मिले, टेबल-टेनिस में आया कांस्य

Voice of Panipat

Leave a Comment