20.9 C
Panipat
September 26, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana CrimeHaryana NewsINFORMATIVELatest News

सर्फ एक्सल निर्माता पर केस दर्ज , पैकिट पर दर्ज मात्रा से कम पाया गया माल

वॉयस ऑफ पानीपत ( श्रद्धा गुप्ता ) – सर्फ एक्सल आप भी इस्तमाल करते हैं , तो ज़रा ध्यान दें आप के साथ धोखा तो नही हो रहा । हिसार में सर्फ एक्सल यूज़र्स के साथ यही हुआ पैकिट पर लिखी हुई मात्रा से कम माल अंदर था , जो ग्राहक को धोखा देने जैसा है । जिसके बाद पुरी तहकीकात करने के बाद मेटरोलोजी विभाग ने हिंदुस्तान यूनीलीवर लिमिटिड पर धारा 18 (2) औऱ 36 ( 2 ) के तहत केस दर्ज कर लिया गया है ।

जांच में 70 ग्राम वाले पाउच का वजन 53 ग्राम मिला औऱ वहीं 70-70 ग्राम वाले 9 पाउचों का कुल वजन 434 ग्राम पाया गया । कृष्ण कुमार ने शिकायत में बताया कि उन्होंने हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड , राजपुरा (पंजाब) के 70 ग्राम वाले सर्फ एक्सेल ईजी वॉश के 10 पाउच खरीदे थे । इन पाउचों पर कुल 490 ग्राम वजन अंकित था । शिकायतकर्ता का आरोप था कि वास्तविक वजन करीब 210 ग्राम कम था । शिकायत के आधार पर विभाग ने 6 अगस्त को दीपक कुमार पुत्र ज्ञान चंद की दुकान , मैसर्ज दीपक किरयाना स्टोर , नई सब्जी मंडी गेट नंबर-1, हिसार पर जांच की । इसके बाद 7 अगस्त को विभाग की टीम ने मैसर्ज श्री राम हनुमान प्रसाद, 222 राजघरियान मोहल्ला , पड़ाव चौक, हिसार की भी जांच की । रिपोर्ट के अनुसार यहां रखे 70 ग्राम वाले पाउचों में किसी भी पाउच का वजन कम नहीं पाया । निरीक्षण के दौरान 70 ग्राम वाले एक पाउच का वजन पैकेट समेत 53 ग्राम पाया गया ।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

पानीपत के बेटे ‘तरूण डूडेजा’ ने लिखी फिल्म ‘धक धक’ की Story, फिल्म हुई रिलीज

Voice of Panipat

CM सैनी की कैबिनेट बैठक शुरू, कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

Voice of Panipat

पानीपत में 2 पड़ोसी- पड़ोसन घर से फरार, केस दर्ज

Voice of Panipat