35.1 C
Panipat
August 17, 2026
Voice Of Panipat
Haryana News

हरियाणा सरकार ने दिए तीन साल में हुई रजिस्ट्रियों की जांच के आदेश, 31 अगस्त तक देनी होगी रिपोर्ट

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा) :-हरियाणा में अवैध तरीके से रजिस्ट्रियों का जो खेल बरसों से चला आ रहा था, अब उसकी जांच होगी। प्रदेश में लॉकडाउन के दौरान और उससे पहले रजिस्ट्रियाों में हुए गड़बड़झाले पर आखिरकार सरकार की नींद टूट गई है।

बता दें की हरियाणा सरकार की तरफ से रजिस्ट्रियों की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। सरकार की तरफ से जांच के आदेश देते हुए कहा गया है कि 3 साल पुरानी रजिस्ट्रियों की भी अब जांच होगी। यानि की 2017 से लेकर 2019 तक की रजिस्ट्रियों की जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच के आदेश सभी जिलों के डीसी को दिए गए हैं। आदेश के मुताबिक सभी डीसी को रजिस्ट्रियों की जांच रिपोर्ट 31 अगस्त तक सरकार को सौंपनी होगी।

दरअसल, राजस्व विभाग का जिम्मा उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के पास है और 2017 से 2019 तक की रजिस्ट्रियों की जांच कराने का फैसला उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की तरफ से ही लिया गया है।  सरकार इस फैसले से साफ संदेश देना चाहती है कि रजिस्ट्रियों में भ्रष्टाचार उनके कार्यकाल में ही शुरू नहीं हुआ, बल्कि पहले से चला आ रहा है। कहा जा रहा है कि पूरे मामले में अगर निष्पक्ष जांच हुई तो कई बड़े चेहरे भी बेनकाब हो सकते हैं।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

Breaking:- महिला दिवस पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, सिलेंडर हुआ 100 रुपए सस्ता

Voice of Panipat

सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पानीपत पुलिस सक्रिय, रॉग साईड चलते पाए गए 196 भारी वाहनों के किए चालान

Voice of Panipat

HARYANA बजट सत्र का आज आखिरी दिन, अहम मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

Voice of Panipat