30.4 C
Panipat
August 24, 2026
Voice Of Panipat
Haryana News

हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में शुरू हुई झमाझम बारिश

हरियाणा में सोमवार को मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला। कई जिलों में सुबह से ही झमाझम बारिश शुरू हो गई है। वहीं प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए हुए है।

इन जिलों में हुई झमाझम बारिश

आज यानि सोमवार सुबह  नारनौल, रेवाड़ी, फरीदाबाद, गुरुग्राम, नूंह, सोनीपत और पलवल में तेज बारिश हुई।  जिसके बाद नारनौल और सोनीपत में जलभराव हो गया।

ऐसे में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं गुरुग्राम में सुबह से ही काले बादल छाए हुए और झमाझम बारिश हो रही है। इसके अलावा फरीदाबाद में सुबह के समय रुक-रुककर बारिश होती रही।

आज इन जिलों में तेज बारिश का अलर्ट

आज सोमवार को मौसम विज्ञान केंद्र, चंडीगढ़ ने पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की बारिश का अनुमान है। कुछ स्थानों पर काले बादल छाए रहेंगे।

मौसम में बदलाव के कारण सोमवार, 24 अगस्त को अधिकतम तापमान में 0.3°C की मामूली गिरावट दर्ज की गई।  वहीं प्रदेश में न्यूनतम तापमान में औसतन 0.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

Related posts

पटाखों के अवैध भंडारण का CIA पुलिस ने किया पर्दाफाश, पढिए खबर

Voice of Panipat

पूर्व मंत्री बीरेंद्र सिंह का रैली में ऐलान, भाजपा-जजपा समझौता चला तो मैं छोड़ दूगा BJP

Voice of Panipat

HARYANA के CM से मिले कैप्टन अमरिंदर सिंह, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

Voice of Panipat

Leave a Comment