24.1 C
Panipat
October 7, 2026
Voice Of Panipat
Haryana News

हरियाणा की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, अब खाते में हर महीने आएंगे 2100 रुपये

हरियाणा की महिलाओं के लिए अच्छी खबर है। अब प्रदेश की 27 लाख महिलाओं के खाते में सरकार 2100 रुपये भेजेगी। सैनी सरकार ने लाडो लक्ष्मी योजना को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है।

Haryana सरकार ने प्रदेश के निवासियों के लिए कई महंत्वाकांक्षी योजनाएं शुरू की हैं, जो लोगों को विभिन्न प्रकार की सहायता प्रदान करती हैं। इन्ही में से एक योजना लाडो लक्ष्मी योजना (Lado Lakshmi Yojana Haryana) भी है।

हरियाणा में दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना (DDLLY) के तहत पात्र महिलाओं को कुल ₹2,100 प्रतिमाह की सहायता दी जाती है। सरकार पहले ही योजना की पात्रता के लिए तय आय सीमा बढ़ाने की घोषणा कर चुकी है। अब नए लाभार्थियों को योजना से जोड़ने के लिए 25 सितंबर से आवेदन पोर्टल खोलने की तैयारी की जा रही है।

बता दें कि दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना की शुरुआत 25 सितंबर 2025 को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर की गई थी। पहले चरण में योजना का लाभ लेने की पात्रता 1 लाख रुपए वार्षिक आय रखी गई। फिर उसे 1.40 लाख रुपए किया गया। अब इसे 1.80 साल रुपए वार्षिक किया जा रहा है। यानी एक साल में योजना में तीसरी बार बदलाव किया गया है।

सीएम नायब सिंह सैनी इसी महीने की 10 तारीख को योजना की 10वीं किस्त जारी की। फिलहाल 9.98 लाख महिलाओं को योजना का लाभ मिल रहा है। लेकिन अब आय सीमा बढ़ने से लाभार्थियों की संख्या 17 लाख और बढ़ने का अनुमान है। इसके साथ ही दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर 25 सितंबर से पोर्टल खोलने की तैयारी भी की जा रही है। इससे कई महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा।

Related posts

सुप्रीम कोर्ट ने कोर्ट की सुनवाई के वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर डालने पर लगाई अंतरिम रोक!

Voice of Panipat

मगन सुसाइड केस में दिव्या की वीडियो कांफ्रेंसिंग से पेशी,रोहतक में 5 सितंबर को अगली सुनवाई

Voice of Panipat

कितनी जगह खुला है आपका Instagram Account जान कर रह जाएंगे दंग ! तुरंत करना होगा ये काम

Voice of Panipat