24.1 C
Panipat
October 7, 2026
Voice Of Panipat
HaryanaHaryana NewsWEATHER

हरियाणा में मानसून के बाद एक्टिव हुआ नया पश्चमी विक्षोभ, आज 8 जिलों में ताबडतोड बारिश का अलर्ट

HARYANA RAIN ALERT : हरियाणा में मानसून के बाद अब नया सिस्टम एक्टिव हो चूका है। बता दे की IMD के नए अपडेट के अनुसार लगों को अब दिन की गर्मी से निजात मिलने वाली है। अक्टूबर की शरुवात से ही हरियाणा के मौसम में तपिश देखने को मिल रही है।

वहीँ अच्छी खबर ये है की एक बार फिर से मौसम बदलने वाला है। बारिश के बाद किसानों को भी काफी फायदा मिलने वाला है क्योंकि सरसों और गेहूं की फसलों की बिजाई में यह बारिश काफी लाभदायक सिद्ध होने वाली है।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कई दिनों में प्रदेश के ज्यादातर जिलों में तेज हवाओं के साथ तूफानी बारिश के आसार बनते जा रहे हैं , इसे लेकर चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय ने मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है

दो नए पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव

हरियाणा में अब बैक टू बैक दो नए पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने वाले हैं। जिससे प्रदेश का मौसम बदलेगा और झमाझम बारिश होगी। मौसम विभाग के अनुसार 7 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक चमक के साथ बारिश होगी और तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।

हरियाणा में आज 8 जिलों में बारिश

आईएमडी की ताजा अपडेट के अनुसार प्रदेश में कल यानी 7 अक्टूबर बुधवार से नया सिस्टम एक्टिव होगा, जो 7 ,8 और 9 अक्टूबर को उत्तरी हरियाणा में तेज हवाओं और गरज में के साथ हल्की बारिश करवा सकता है। हरियाणा के पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। ऐसे में धान व कपास की फसलों में इसका काफी नुकसान हो सकता है।

वही राज्य के बाकी जिलों और दक्षिणी पश्चिमी क्षेत्र में कुछ स्थानों पर हल्की से माध्यम बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है।

Related posts

FSSAI ने डाबर के ‘100% शुद्ध’ वाले शहद और घी समेत कई उत्पादों की बिक्री पर लगाई रोक..!

Voice of Panipat

युवक के शव को नहर से निकालते समय फिसलकर गिरा SI (एसआई), हुई मौत

Voice of Panipat

जी-20 सम्मेलन को लेकर गुरुग्राम में Work फ्रॉम होम के निर्देश, वाहनो की एंट्री रहेंगी बंद

Voice of Panipat

Leave a Comment