28.2 C
Panipat
October 4, 2026
Voice Of Panipat
HaryanaHaryana NewsINFORMATIVE

हरियाणा में नए-पुराने बिजली उपभोक्ताओं के बड़ी ख़ुशख़बरी, विभाग पहली बार देगा अब ये सुविधा

Haryana news: हरियाणा में नए और पुराने बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी अच्छी खबर सामने आ रही है। बता दे कि हरियाणा के मेट्रो शहरों में अब एक मंजिल पर एक से अधिक घरों को अलग से बिजली कनेक्शन देने की तैयारी की जा रही है। बता दे कि विभाग अब पहली बार ये सुविधा देने जा रहा है।

6 अक्टूबर को होगी सार्वजनिक सुनवाई

अधिक जानकरी के लिए बता दे कि उपभोक्ताओं की लंबे समय से चली आ रही मांग और गुरुग्राम सहित कई जिला अदालतों द्वारा दिए गए फैसलों के बाद हरियाणा विद्युत नियामक आयोग द्वारा 6 अक्टूबर को इस मुद्दे पर एक सार्वजनिक सुनवाई की जाएगी। सुनवाई पूरी होने के बाद अंतिम निर्णय लिया जाएगा। Haryana news

मेट्रो शहरों में मिलेगी सुविधा

हरियाणा के मेट्रो शहरों, विशेष रूप से गुरुग्राम और फरीदाबाद में विकसित होने वाली है इसके पीछे सबसे बड़ी वजह यह है कि एक मंजिल से लेकर बहुमजिला मकान होते है। तो अलग अलग फेमली रहने के कारण इन काफी दिक्क्तों का सामना करना पड़ता है। बता दे कि वर्तमान में, फर्श में केवल एक कनेक्शन दिया जा रहा है, लेकिन अब विभाग ने राहत देते हुए इस संबंध में गुरुग्राम की अदालत ने अलग से बिजली कनेक्शन देने का निर्देश दिया है।Haryana news

अधिक जानकरी के लिए बता दे कि इसी को आधार बनाते हुए दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने एक ही मंजिल पर निर्मित बहु-फ्लैटों या हरियाणा भवन संहिता के उल्लंघन में बनाए जा रहे फ्लैटों को बिजली कनेक्शन जारी करने के संबंध में स्पष्टीकरण मांगने हेतु हरियाणा विद्युत विनियामक बोर्ड के समक्ष याचिका दायर की है।Haryana news

याचिकाकर्ता ने एक ही मंजिल पर निर्मित कई फ्लैटों के लिए अलग-अलग बिजली कनेक्शन प्रदान करने के संबंध में दिशा-निर्देश जारी करने और नियमों में उपयुक्त संशोधन करने की मांग की है। वर्तमान में ऐसा कोई नियम नहीं है जिसमें एक ही फ्लोर पर बने एक से अधिक मकानों को अलग-अलग कनेक्शन दिए जा सकें।

Related posts

PANIPAT:- 2 महीने पहले हुआ था रिश्ता, इसी साल थी शादी, आ गई बुरी खबर

Voice of Panipat

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई विकसित भारत के विजन से जुड़ी उच्चस्तरीय बैठक, विकास योजना पर दिए अहम निर्देश..

Voice of Panipat

पानीपत के शिवाजी स्टेडियम में मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस, हरविंदर कल्याण होंगे मुख्यअतिथि

Voice of Panipat

Leave a Comment