33.9 C
Panipat
September 30, 2026
Voice Of Panipat
Haryana News

हरियाणा में बेकाबू होकर माइनर में गिरी कार, दो लोगों की मौके पर मौत

हरियाणा में बेकाबू होकर माइनर में गिरी कार, दो लोगों की मौके पर मौत

हरियाणा के सिरसा में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक कार माइनर में जा गिरी। जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कार से बाहर निकाला और जांच शुरू कर दी है।

कालांवली से मलकाना आ रहे थे मृतक

ये हादसा सिरसा देसू मलकाना गांव के पास हुआ। मृतकों की पहचान देसू मलकाना निवासी 40 वर्षीय हरनेब सिंह और 70 वर्षीय वचित्र सिंह के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात को वह दोनों कार में सवार होकर कालांवली से मलकाना अपने गांव के लिए निकले थे। लेकिन गांव पहुंचने से पहले ही यह हादसा हो गया।

कार के उड़े परखच्चे, दो की मौत
उनकी कार बेकाबू होकर माइनर में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार दोनों लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को गाड़ी से बाहर निकाला।

फिलहाल इस मामले में कालांवाली थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिरसा के सामान्य अस्पताल भेजा गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। अभी पुलिस मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर आगामी कार्रवाई में जुटी है।

Related posts

HARYANA में असिस्टेंट प्रोफेसर स्क्रीनिंग टेस्ट कैंसिल, जल्द जारी होगी New Date

Voice of Panipat

भारी बारिश के चलते HARYANA के इस जिले में वर्क फ्रॉम होम की एडवाइजरी जारी

Voice of Panipat

पैरालिंपिक में औद्योगिक जिले के एथलीट रंजीत सिंह भाटी से पूरे देश को उम्मीदें, आज फेकेंगे भाला

Voice of Panipat