28.9 C
Panipat
September 9, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking News

हरियाणा के यमुनानगर में जिम के बाहर फाइनेंसर को मारी गोलियां, मौके पर ही मौत

Financier shot dead outside a gym in Haryana's Yamunanagar; dies on the spot.

हरियाणा के यमुनानगर में सुबह सुबह ही एक फाइनेंसर की गोलियां मारकर हत्या कर दी है। मृतक फाइनेंसर सुबह जिम के लिए मॉडल टाउन में आया था। इसी दौरान बाइक पर आए बदमाशों ने कई राउंड फायरिंग की जिससे फाइनेंसर के सिर में गोली लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक मृतक फाइनसेंर 60 वर्षीय हरभजन सिंह प्रेम नगर के रहने वाले थे। आज सुबह रोजाना की तरह ही जिम करने के लिए आए थे, लेकिन बाहर निकलते वक्त बदमाशों ने फायरिंग कर दी। घटना की सूचना मिलते ही एसपी कमलदीप सिंह भी मौके पर पहुंचे।

परिवार के मुताबिक, हरभजन सिंह के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा विदेश में रहता है, जबकि छोटा बेटा दिलबाग सिंह यमुनानगर में ही पिता के साथ फाइनेंस का काम करता है। हरभजन सिंह रोज सुबह मॉडल टाउन स्थित जिम में एक्सरसाइज करने जाते थे।

Related posts

पानीपत में रास्ता रोक कर युवक से मारपीट करने के 3 आरोपी गिरफ्तार

Voice of Panipat

काफी दिनों से मकान था बंद , पड़ोसियों को मौके पर बुलानी पड़ी डायल 112 , पानीपत का मामला

Voice of Panipat

HARYANA विधानसभा की 14 कमेटियां गठित, पढ़िए किस MLA को मिली क्या जिम्मेदारी ?

Voice of Panipat