44.7 C
Panipat
May 19, 2026
Voice Of Panipat
Haryana

कोरोना वायरस के चलते सरकार ने लिया फैसला, सभी सरकारी विभागों के लिए जारी किया निर्देश

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा)

हरियाणा सरकार ने कोरोना वायरस से बचाव के चलते कर्मचारियों को 31 मार्च 2020 तक बायोमेट्रिक हाजिरी न लगाने के निर्देश जारी किए हैं। सभी कर्मचारी कार्यालय के हाजिरी रजिस्टर में अपनी उपस्थिति दर्ज करेंगे…इस संबंध में सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, मंडलायुक्तों, बोर्डों, निगमों के प्रबंध निदेशकों और मुख्य प्रशासकों, जिला उपायुक्तों, उप-मंडल अधिकारियों और विश्वविद्यालयों के रजिस्ट्रारों को पत्र जारी किया गया है…

देश में कोरोना वायरस से संक्रमित कुछ एक मामले सामने आए हैं और यह पाया गया है कि यह वायरस किसी प्रकार के संक्रमित सतह को छूने से फैलता है..हालांकि यह वायरस फैलने का मुख्य कारण नहीं है, परंतु वायरस की संचरण क्षमता को ध्यान में रखते हुए इससे बचाव के तमाम उपाय अमल में लाना आवश्यक है। इसको ध्यान में रखते हुए सरकार ने बायोमेट्रिक हाजिरी न लगाने का निर्णय लिया है…

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाटल की गिरफ्तारी पर AAP कार्यकर्ताओ का प्रदर्शन

Voice of Panipat

टीकरी बॉर्डर पर सुरक्षा में तैनात BSF के 11 जवान हुए बीमार, खाना खाते ही लगे लूज मोशन

Voice of Panipat

हरियाणा के पूर्व विधायक की आज कोर्ट में पेशी

Voice of Panipat