35.6 C
Panipat
June 10, 2026
Voice Of Panipat
Haryana

कोरोना वायरस के चलते सरकार ने लिया फैसला, सभी सरकारी विभागों के लिए जारी किया निर्देश

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा)

हरियाणा सरकार ने कोरोना वायरस से बचाव के चलते कर्मचारियों को 31 मार्च 2020 तक बायोमेट्रिक हाजिरी न लगाने के निर्देश जारी किए हैं। सभी कर्मचारी कार्यालय के हाजिरी रजिस्टर में अपनी उपस्थिति दर्ज करेंगे…इस संबंध में सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, मंडलायुक्तों, बोर्डों, निगमों के प्रबंध निदेशकों और मुख्य प्रशासकों, जिला उपायुक्तों, उप-मंडल अधिकारियों और विश्वविद्यालयों के रजिस्ट्रारों को पत्र जारी किया गया है…

देश में कोरोना वायरस से संक्रमित कुछ एक मामले सामने आए हैं और यह पाया गया है कि यह वायरस किसी प्रकार के संक्रमित सतह को छूने से फैलता है..हालांकि यह वायरस फैलने का मुख्य कारण नहीं है, परंतु वायरस की संचरण क्षमता को ध्यान में रखते हुए इससे बचाव के तमाम उपाय अमल में लाना आवश्यक है। इसको ध्यान में रखते हुए सरकार ने बायोमेट्रिक हाजिरी न लगाने का निर्णय लिया है…

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

PANIPAT:- कांग्रेस MLA धर्म सिंह छौक्कर पर बिजली निगम की बड़ी कार्रवाई, लाखों रुपए बिल बकाया होने पर काटे Connection

Voice of Panipat

हरियाणा लोकसभा चुनाव इंचार्ज बने त्रिपूरा पूर्व के सीएम

Voice of Panipat

हिसार एयरपोर्ट से उड़ी पहली फ्लाइट में खुद टिकट खरीद पहले यात्री बने सीएम मनोहर लाल

Voice of Panipat