33.2 C
Panipat
September 19, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryanaHaryana CrimeHaryana NewsPanipatPanipat Crime

बाइक व मोबाइल चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पांच वारदातों का खुलासा, 4 बाइक , 3 मोबाइल बरामद

वॉयस ऑफ पानीपत , ( श्रद्धा गुप्ता ) – पुलिस ने बाइक व मोबाइल चोरी करने वाले दो आरोपियों को सोमवार देर शाम नई सब्जी मंडी के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों से 5 वारदातों को खुलासा हुआ। आरोपियों की पहचान विद्यानंद कॉलोनी निवासी शाहरूख व सागर के रूप में हुई है।सीआईए प्रभारी इंस्पेक्टर विरेंद्र ने बताया कि उनकी टीम को सोमवार शाम के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि दो युवक एक एचएफ डिलक्स बाइक पर सवार होकर नई सब्जी मंडी के पास किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दोनों युवको को काबू किया। पूछताछ में युवकों ने अपनी पहचान शाहरूख पुत्र जान आलम व सागर पुत्र सुनील निवासी विद्यानंद कॉलोनी के रूप में बताई। बाइक के कागजात मांगे तो दोनों युवक बहाने बाजी करने लगे। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने बाइक 27 जुलाई को सेक्टर 11/12 में एक घर के बाहर से चोरी करना स्वीकारा। बाइक चोरी की वारदात बारे थाना चांदनी बाग मे सेक्टर 11/12 निवासी सेवा राम पुत्र रामदिया की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज है।

इंस्पेक्टर विरेंद्र ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने बाइक चोरी की तीन अन्य व घर से मोबाइल चोरी एक वारदात को अंजाम देना स्वीकारा। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया वे दोनों नशा करने के आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए पैसों की जरूरत पड़ी तो आरोपियों ने एकाएक कर बाइक चोरी व घर से मोबाइल चोरी की उक्त वारदातों को अंजाम दिया। चोरी के बाद दोनों आरोपी बाइक व मोबाइल नई अनाज मंडी के पास झाड़ियों में छुपा देते थे। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर झाड़ियों से चोरी की 3 बाइक व 3 मोबाइल फोन बरामद किए।दोनों आरोपियों को पहले भी आपराधिक रिकार्ड होना पाया गया है। आरोपियों के खिलाफ चोरी के मामले दर्ज है। दोनों आरोपी करीब दो माह पहले ही जेल से जमानत पर बाहर आए थे।

चोरी की निम्न वारदातों को खुलासा हुआ

  1. 27 जुलाई को सेक्टर-11/12 में घर के बाहर से सेवा राम पुत्र रामदिया की एचएफ डिलक्स बाइक चोरी की। थाना चांदनी बाग में सेवा राम की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
  2. 17 जुलाई को भीम गोड़ा चौक स्थित गुरुद्वारे के सामने से मस्ताना चौक निवासी दिलप्रीत पुत्र कश्मीरी सिंह की बाइक चोरी की। थाना किला में दिलप्रीत की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
  3. 14 जुलाई की देर शाम दुष्यंत नगर, तहसील कैंप में घर के बाहर से सुनील पुत्र खरेती लाल की बाइक चोरी की। थाना तहसील कैंप में सुनील की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
  4. 28 जून को गणेश नगर में घर के बाहर से मांगेराम पुत्र श्याम लाल की स्प्लेंडर बाइक चोरी की। थाना किला में मांगेराम की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
  5. 28 जुलाई की रात कुटानी रोड स्थित चावला कॉलोनी में बने एक लेबर क्वार्टर से श्रमिकों के तीन मोबाइल फोन चोरी किए। थाना किला में जवाहर पुत्र दलू प्रसाद निवासी मधुबनी बिहार हाल किरायेदार चावला कॉलोनी की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।

Team Voice Of Panipat

Related posts

चलती ट्रेन से गिरे बच्चे की बचाई जान, अब इस आवार्ड से किया जाएगा सम्मानित

Voice of Panipat

पानीपत सहित हरियाणा के सरकारी स्कूलों में शिक्षा का स्तर जांचेगी  HCF अफसरों की कमेटी  

Voice of Panipat

मृत बुजुर्ग हो गया जिंदा, ले जा रहे थे अंतिम संस्कार के लिए, एंबुलेंस गड्‌ढे से टकराई तो चलने लगी सांसें

Voice of Panipat