32.7 C
Panipat
October 8, 2026
Voice Of Panipat
BollywoodCinemaEntertainment

संजय दत्त ने माधुरी से इस सब के लिए माफी मांगी थी.

वायस ऑफ पानीपत  :-  संजय दत्त और माधुरी दीक्षित बॉलीवुड फिल्मों की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली स्टार जोड़ी रहे हैं. फिल्म साजन और खलनायक की शानदार सफलता के बाद दोनों स्टार के बीच अफेयर की खबरें जोर पकड़ने लगी थीं. हालांकि दोनों ने ही कभी भी इसे लेकर कुछ भी नहीं कहा था. साल 1993 में एक फिल्म मैगजीन से बातचीत के दौरान संजय दत्त ने इसे लेकर प्रतिक्रिया दी थी. संजय ने अफेयर की खबरों को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा था कि दोनों की बीच कुछ भी नहीं चल रहा है.

एक इंटरव्यू के दौरान संजय दत्त ने बताया था कि इन खबरों को लेकर माधुरी पर जनता और फैन्स की नजरें थीं. इसे लेकर वो कई बार असहज महसूस करती थीं. हालांकि इस सबके लिए वो कहीं से भी जिम्मेदार नहीं थीं. संजय दत्त ने माधुरी के पास जाकर इस सब के लिए माफी मांगी थी. संजय ने बताया कि माधुरी ने भी उनकी माफी स्वीकार कर ली थी.

दरअसल संजय दत्त और माधुरी दीक्षित की ये जोड़ी एक लंबे वक्त के बाद साल 2019 में मल्टीस्टारर ड्रामा फिल्म कलंक के साथ पर्दे पर फिर से नजर आई थी. हालांकि ये फिल्म कुछ खास नहीं कर पाई थी. अब  संजय दत्त केजीएफ 2 में दिखाई देने वाले हैं. इसके अलावा शमशेरा में भी वो अहम किरदार निभा रहे हैं. 

Related posts

ड्रग केस में फंसे आर्यन 27 दिन बाद जेल से हुए रिहा

Voice of Panipat

अरबाज़ खान से तलाक लेने से ठीक पहले एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के घरवालों ने उनसे पूछा था यह सवाल

Voice of Panipat

केबीसी-13 के शो पर कंटेस्टेंट आई महिला की बात सुन बिग बी हुए खुश, कहा इस फिल्म को लेकर हुई प्रेरित

Voice of Panipat