28.9 C
Panipat
September 9, 2026
Voice Of Panipat
Education

हिमाचल प्रदेश की सिया शर्मा ने UGC NET में लहराया परचम, परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के जसवां-प्रागपुर विधानसभा क्षेत्र की न्याड पंचायत की बेटी सिया शर्मा यूजीसी- नेट में सफलता हासिल की है।

सिया ने यूजीसी-नेट परीक्षा उत्तीर्ण कर अपने परिवार एवं पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। सिया की मां किरण शर्मा पीएम श्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में वाणिज्य प्रवक्ता के रूप में सेवाएं दे रही हैं, जबकि उनके पिता मनोहर शर्मा कॉर्पोरेट क्षेत्र में कार्यरत हैं।

सिया शर्मा ने शिवालिक इंटरनेशनल कॉन्वेंट स्कूल, नंगल चौक से पांचवीं कक्षा तक की शिक्षा प्राप्त की। इसके बाद छठी से बारहवीं कक्षा तक की पढ़ाई डीएवी स्कूल, देहरा से पूरी की। उन्होंने रसायन विज्ञान में ऑनर्स की स्नातक डिग्री डीएवी विश्वविद्यालय, जालंधर से प्राप्त की।

फिर उन्होंने एमिटी विश्वविद्यालय, मोहाली से विपणन एवं अंतरराष्ट्रीय व्यवसाय में एमबीए की पढ़ाई पूरी की। वर्तमान में सिया शर्मा हैदराबाद में टीसीएस कंपनी में कार्यरत हैं।  

सिया ने अपनी मेहनत और लगन से यूजीसी-नेट परीक्षा उत्तीर्ण कर पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। सिया की इस उपलब्धि पर उनके पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। वहीं सिया शर्मा ने भी अपनी इस सफलता का श्रेय अपने पिता मनोहर शर्मा, मां किरण शर्मा और अपने भाई अखिल शर्मा को दिया है।

सिया शर्मा की इस शानदार उपलब्धि से न्याड पंचायत सहित पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। उनकी मेहनत, लगन और शैक्षणिक उपलब्धि निश्चित रूप से अन्य विद्यार्थियों एवं युवाओं को अपने लक्ष्य की ओर निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।

Related posts

सरकारी बैंक में नौकरी का मौका! IBPS क्लर्क भर्ती 2026 के लिए करें आवेदन

Voice of Panipat

हरियाणा में 10वीं-12वीं के कब आएंगे नतीजे, सामने आई ये तारीख

Voice of Panipat

हरियाणा के युवाओं की विदेश की राह होगी आसान, पढिए कैसे?

Voice of Panipat