34.6 C
Panipat
September 1, 2026
Voice Of Panipat
WEATHER

हरियाणा के इन जिलों में आज होगी झमाझम बारिश, देखें मौसम विभाग का ताजा अपडेट

हरियाणा में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है। जिसके चलते आज कई जिलों में झमाझम बारिश होगी। मौसम विभाग ने अंबाला, पंचकूला और यमुनानगर समेत कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है।

इन जिलों में होगी झमाझम बारिश

मौसम विभाग के अनुसार आज यानी 1 सितंबर से प्रदेश में मानसून के सक्रिय होने से बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेगी। आज पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और नूंह में हल्की बारिश हो सकती है।

वहीं हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, जींद, भिवानी, चरखी दादरी, रोहतक, झज्जर, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ में 1 सितंबर को मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।

आज रात से फिर बदलेगा मौसम, कल 3 जिलों में भारी बारिश अलर्ट
मौसम विज्ञानिकों के अनुसार, मानसून टर्फ की अक्षय रेखा की उत्तरी सीमा अमृतसर, नजीबाबाद, हरदोई, सुल्तानपुर, डालटागंज, पूर्णिया से होती हुई उत्तरपूर्वी बंगाल की खाड़ी तक बनी है।

एक साइक्लोनिक सरकुलेशन पाकिस्तान के ऊपर बना हुआ है, जिससे हरियाणा में मानसून की सक्रियता बढ़ने वाली है।  आज रात से ही मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा और फिर कल 2 सितंबर को मानसून की रफ्तार में तेजी आएगी। इससे कई जिलों में भारी बारिश के आसार है। मौसम विभाग ने पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया।

Related posts

हरियाणा के 14 जिलों में कोहरे को लेकर रेड अलर्ट जारी

Voice of Panipat

हरियाणा के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आज कहां- कहां होगी बारिश ?

Sahab Ram

HARYANA के 45 शहरों में बारिश का येलो अलर्ट

Voice of Panipat

Leave a Comment