33.2 C
Panipat
June 11, 2026
Voice Of Panipat
Education

हरियाणा राज्य सरकार ने भी 12वीं की बोर्ड परीक्षा रद्द की

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा) :- केंद्र सरकार द्वारा कोविड-19 महामारी के बीच CBSE कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा रद्द करने की घोषणा के तुरंत बाद हरियाणा सरकार ने भी 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा को रद्द कर दिया. शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने इस संबंध में कहा कि हरियाणा सरकार ने राज्य बोर्ड द्वारा आयोजित कक्षा 12 की परीक्षा रद्द करने का फैसला किया है.

शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने  कहा, हमने भी हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन द्वारा आयोजित की जानी वाली 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करने का फैसला किया है. उन्होंने कहा, हम केंद्र द्वारा लिए गए फैसले के साथ जा रहे हैं और बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करने का फैसला किया है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य बोर्ड कक्षा 12 के छात्रों के परिणामों को संकलित करने के लिए कदम उठाएगा और इसके लिए तौर-तरीके जल्द ही तैयार किए जाएंगे.


बता दें कि सीबीएसई परीक्षा रद्द करने का फैसला मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई एक उच्च स्तरीय बैठक में लिया गया. पीएम मोदी ने खुद ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी. प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में लिखा कि, “भारत सरकार ने बारहवीं कक्षा की सीबीएसई बोर्ड परीक्षा रद्द करने का फैसला किया है. व्यापक विचार-विमर्श के बाद हमने एक निर्णय लिया है जो छात्रों के अनुकूल है, जो हमारे युवाओं के स्वास्थ्य के साथ-साथ भविष्य की रक्षा करता है.”
एक सरकारी बयान में प्रधान मंत्री के हवाले से कहा गया है कि छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों के बीच चिंता को समाप्त किया जाना चाहिए, और छात्रों को ऐसी तनावपूर्ण स्थिति में परीक्षा देने के लिए मजबूर नहीं किया जाना चाहिए.
हरियाणा सरकार ने 10वीं की परीक्षा रद्द कर दी थी
इससे पहले हरियाणा सरकार ने 15 अप्रैल को राज्य बोर्ड द्वारा आयोजित की जाने वाली कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षाओं को रद्द कर दिया था. इसके बाद उकक्षा 12 की परीक्षा स्थगित करने का फैसला किया गया था. वहीं अब फाइनली 12वीं की परीक्षा भी कैंसल कर दी गई है.

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से ‘परीक्षा पर चर्चा’ कार्यक्रम में डी0ए0वी0 पुलिस पब्लिक स्कूल की अध्यापिका सुमन रानी ने किऐ सवाल , प्रधानाचार्या अनुपमा सिन्हा ने भी जिताई ख़ुशी

Voice of Panipat

डी०ए०वी० पुलिस पब्लिक स्कूल में ग्रेजुएशन डे का किया आयोजन

Voice of Panipat

तीन दिवसीय ऑनलाइन क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आरंभ एवं विज्ञान विषय की मेज़बानी डी०ए०वी० पुलिस पब्लिक स्कूल द्वारा की गई

Voice of Panipat