September 16, 2026
Voice Of Panipat
CrimeHaryana CrimeIndia CrimesLatest NewsPanipat Crime

कैसे हो गई नवविवाहित जोड़े की मौ*त? हादसा या फिर….

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- पानीपत से बड़ी खबर सामने आई है.. पानीपत में नव-विवाहित जोड़े की मौत का मामला सामने आया है.. बता दे कि दोनो रात को खाना खाकर सोने के लिए अपने कमरे में चले गए थे.. सुबह परिजनों ने उनके कमरे का दरवाजा खटखटाया.. फिर परिजनों ने आवाज लगाई लेकिन तब भी कोई कुछ नहीं बोला.. जिसके बाद घरवालों ने पड़ोसियों को बुलाया.. उनकी मदद से उन्होनें दरवाजा तोड़ा.. अंदर दोनों मृतक मिले.. ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी.. पुलिस को दी सुचना में बैबेल गांव के सरपंच ने बताया कि मृतक युवक के पिता की सोमवार को क्रिया थी.. रात को दोनों खाना खाकर सो गए थे.. उनके कमरे में अंगीठी जली हुई थी.. जिसके धुए से दोनों का दम घुट गया और उनकी मौत हो गई.. सोने के बाद कमरे में क्या हुआ, घर के किसी सदस्य को कुछ पता नहीं.. जानकारी के अनुसार दोनों की 21 नवंबर 2023 को गांव बबैल में शादी हुई थी..

आपको बता दे कि फिलहाल इस सारे मामले में अभी कोई खूलासा नहीं हुआ है.. पुलिस मामले कि जांच कर रही है..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

NRI महिला की शिकायत पर गृह मंत्री बोले, अनिल विज के होते डरने की जरूरत नहीं

Voice of Panipat

घर में घुसकर फोन चोरी करने वाला आरोपित काबू, 2 मोबाइल बरामद

Voice of Panipat

शराब के शौकीनों के लिए खुशखबरी, 1 जून से आधे रेट पर मिलेगी शराब-बीयर ! पढ़िए

Voice of Panipat