33.9 C
Panipat
August 13, 2026
Voice Of Panipat
Covid-19 Updated

24 घंटे में 1.65 लाख नए केस और 3460 की मौत

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा) :- देश में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर धीरे-धीरे मंद पड़ रही है लेकिन मौत की संख्या में मामुली गिरावट ही दिख रही है. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 1 लाख 65 हजार 553 नए कोरोना केस आए और 3460 संक्रमितों की जान चली गई है. वहीं 2 लाख 76 हजार 309 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. बीते दिन 1,14,216 एक्टिव केस कम हो गए. इससे पहले शुक्रवार को 173,790 लाख और गुरुवार को 186,364 लाख नए केस दर्ज किए गए थे.

 देश में लगातार 17वें दिन कोरोना वायरस के नए मामलों से ज्यादा रिकवरी हुई हैं. पिछले 46 दिन में आज कोरोना वायरस के सबसे कम नए मामले आए हैं. 29 मई तक देशभर में 21 करोड़ 20 लाख 66 हजार 614 कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 30 लाख 35 हजार 749 टीके लगाए गए. वहीं अबतक 34 करोड़ 31 लाख से ज्यादा कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं. बीते दिन करीब 20 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 8 फीसदी से ज्यादा है.

 कोरोना की ताजा स्थिति-

कुल कोरोना केस- दो करोड़ 78 लाख 94 हजार 800

कुल डिस्चार्ज- दो करोड़ 54 लाख 54 हजार 320

कुल एक्टिव केस- 21 लाख 14 हजार 508

कुल मौत- 3 लाख 25 हजार 972

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.16 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 90 फीसदी से ज्यादा है. एक्टिव केस घटकर 8 फीसदी से कम हो गए हैं. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है. कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भी भारत का दूसरा स्थान है

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

दिल्ली से लौटा चावल व्यापारी कोरोना पॉजिटिव, हुए इतने एक्टिव केस

Voice of Panipat

कोरोना के बीच अप्रैल में 14 दिन बैंक बंद! चेक करें छुट्टियों की लिस्ट

Voice of Panipat

सस्ता लोन-EMI पर तीन महीने की छूट, RBI ने कोरोना संकट में खोले राहत के दरवाजे

Voice of Panipat