Silver Price Fallen: चांदी की कीमतें लगातार उतार-चढ़ाव के बाद अब 2026 के निम्न स्तर पर पहुंच गई हैं।
बता दें कि इसी वर्ष जनवरी महीने में चांदी की कीमतों ने रिकॉर्ड हाई स्तर (silver rate high) (लगभग चार लाख प्रति किलो) को छुआ था।
हालांकि पिछले कुछ महीनो से लगातार हुई गिरावट के बाद आज चांदी की कीमतें पिछले 9 महीनों के निचले स्तर पर पहुंच गई है।
इंडिया बुलियन एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन की रिपोर्ट के अनुसार चांदी के दाम (today silver rate) आज 29 सितंबर, मंगलवार को 1,373 रुपए की गिरावट के साथ 2.22 लाख रुपए प्रति किलो पर पहुंच गए हैं, जो पिछले 9 महीनों के निम्न स्तर को दर्शाते हैं।
पिछले दो दिनों में चांदी की कीमतों (silver rate) में लगभग 11,000 रुपए प्रति किलो की गिरावट देखने को मिली है।
सितंबर महीने में चांदी हुई 15,000 रुपए सस्ती
इस वर्ष अकेले सितंबर महीने में ही चांदी की कीमतों में 15,000 रुपए प्रति किलो की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है।
31 अगस्त 2026 को चांदी के दाम 2.37 लाख प्रति किलो प्रति पर थे, जो 28 दिन बाद आज 29 सितंबर को 15,000 रुपए कम होकर 2.22 लाख रुपए प्रति किलो (silver rate low) पर पहुंच गए हैं।
सर्राफा बाजार के विशेषज्ञों के अनुसार चांदी की कीमतों में यह गिरावट अमेरिका के केंद्रीय बैंक ‘फेडरल रिजर्व’ द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी करने के बाद देखी जा रहे है।
विशेषज्ञों के अनुसार बाजार में दिखाई दे रहे कमजोर संकेतों की वजह से आने वाले दिनों में भी चांदी की कीमतों (silver price) में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
इस प्रकार रहे हैं पिछले 9 महीनों में चांदी के दाम
चांदी के दामों में पिछले 9 महीनों से हमें लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिला है।
जनवरी 2026 से लेकर सितंबर 2026 तक चांदी की कीमतों (silver rate history) की बात करें तो इस वर्ष जनवरी महीने में चांदी की कीमतों ने 4 लाख रुपए प्रति किलो प्रति के साथ रिकॉर्ड हाई स्तर को छुआ था।
वहीं फरवरी महीने में चांदी के दाम (Silver price update) गिरावट के साथ 2.80 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गए थे।
इसके बाद मार्च महीने में अधिकतम 2.60 लाख रुपए, अप्रैल महीने में 2.55 लाख रुपए, मई महीने में 2.48 लाख रुपए, जून महीने में 2.45 लाख रुपए, जुलाई महीने में 2.40 लाख रुपए और अगस्त महीने में 2.37 लाख रुपए प्रति किलो पर कारोबार किया था।
वहीं सितंबर महीने में चांदी की कीमत 15000 रुपए की गिरावट (Silver Rate fallen) के साथ अब 2.22 लख रुपए प्रति किलो पर कारोबार कर रही हैं।

