23.6 C
Panipat
September 26, 2026
Voice Of Panipat
BusinessLatest News

डेयरी बिजनेस शुरू करने वालों के लिए खुशखबरी, मुर्रा भैंस खरीदने पर सरकार देगी सब्सिडी

डेयरी बिजनेस शुरू करने वालों के लिए खुशखबरी

Murrah Buffalo Subsidy: अगर आप भी अपना डेयरी बिजनेस शुरू करना चाहते है तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। सरकार मुर्रा भैंस की खरीद पर सब्सिडी दे रही है। इसको लेकर सरकार ने एक योजना शुरू की है। इस योजना के तहत मुर्रा भैंस खरीदने वालों को सरकार की ओर से सब्सिडी दी जाएगी।

मुर्रा नस्ल की भैंस सामान्य तौर पर 15 से 25 लीटर दूध प्रतिदिन देती है। लेकिन इसकी कीमत ज्यादा होती है। ऐसे में जो किसान डेयरी बिजनेस शुरू करना चाहते है, उनके लिए यह एक अच्छा मौका हो सकता है। सरकार की इस योजना का फायदा कैसे और किसको मिलेगा ? इसे लेकर पूरी जानकारी यहां दी गई है।

क्या है योजना, किसे मिलेगा लाभ ?
मध्य प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री डेयरी प्लस योजना शुरू की है। सरकार की इस योजना के तहत पात्र लोगों को दो मुर्रा नस्ल की भैंसें उपलब्ध कराई जाती हैं। इस सरकारी योजना का फायदा अलग- अलग कैटेगरी के हिसाब से सब्सिडी का दिया जा रहा है। जिसमें सामान्य वर्ग को पूरी लागत का 50 प्रतिशत और अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति वर्ग के किसानों को 75 फीसदी तक अनुदान दिया जाएगा।

आवेदन के दौरान सामान्य वर्ग के आवेदक को 1 लाख 47 हजार 500 रुपये का बैंक ड्राफ्ट जमा करना होगा। वहीं SC और ST कैटेगरी के आवेदकों के लिए ये रकम 73 हजार 700 रुपये तय की गई है। बाकी खर्च का हिस्सा सरकार की ओर से सब्सिडी के तौर पर कवर किया जाएगा।

लाभार्थी खुद चुन सकते है भैंस
इस योजना की खास बात यह है कि लाभार्थी को भैंस चुनने का भी मौका मिलेगा। आवेदन अप्रूव होने के बाद आवेदक विभाग के प्रतिनिधि के साथ हरियाणा, पंजाब या उत्तर प्रदेश जाकर अपनी पसंद की अच्छी क्वालिटी वाली मुर्रा भैंस चुन सकता है।

इस स्कीम में लाभार्थी के आने जाने और ठहरने का खर्च भी शामिल है। चुनी गई भैंस को उसके घर तक पहुंचाने के लिए ट्रांसपोर्ट और इंश्योरेंस की सुविधा भी दी जाएगी।

बता दें कि ये सरकारी योजना मध्य प्रदेश वासियों के लिए ही शुरू की गई है, यहां रहने वाले लोग ही इसका फायदा उठा सकते है। योजना के लिए आवेदन करने वाले की उम्र कम से कम 21 साल होनी चाहिए। आवेदन और पूरी प्रोसेस की जानकारी के लिए नजदीकी सरकारी पशु चिकित्सालय में संपर्क कर सकते है।

Related posts

HARYANA में विधानसभा चुनावों की आज घोषणा

Voice of Panipat

हरियाणा के नए राज्यपाल असीम घोष कल लेंगे शपथ

Voice of Panipat

Breaking:- भारत-पाकिस्तान के टकराव के कारण रोका गया IPL

Voice of Panipat