20.9 C
Panipat
September 26, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

सरकारी स्कूल में बच्चों से बदसलूकी के आरोप, मानवाधिकार आयोग ने मांगी रिपोर्ट

वॉयस ऑफ पानीपत ( मोनी कुमारी ) -पानीपत के सनौली खुर्द स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय को लेकर विद्यार्थियों ने गंभीर शिकायतें की हैं। छात्रों का आरोप है कि स्कूल में उनके साथ गलत तौर पर दुर्व्यवहार किया जाता है और पढ़ाई के लिए जरूरी सुविधाएं भी ठीक नहीं हैं। कुछ विद्यार्थियों ने प्रधानाचार्य पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने, धमकाने और स्कूल से नाम काटने की धमकी देने जैसे आरोप लगाए हैं। शिकायत में यह भी कहा गया है कि 12वीं कक्षा की पढ़ाई पिछले करीब 2-3 महीनों से प्रभावित है, जिसके कारण विद्यार्थियों को कक्षा के बाहर बैठकर पढ़ने की स्थिति बन रही है।

छात्रों ने स्कूल की बिजली व्यवस्था और सुविधाओं को लेकर भी सवाल उठाए हैं। शिकायत के अनुसार, कुछ जगहों पर बिजली के तार खुले हुए हैं, पंखे नहीं हैं और विद्यार्थियों के बैठने के लिए सही से डेस्क-बेंच भी उपलब्ध नहीं हैं। भीषण गर्मी के बावजूद पंखे चलाने की अनुमति नहीं मिलने का भी आरोप लगाया गया है। इसके अलावा स्कूल में पर्याप्त और चालू शौचालय नहीं होने की शिकायत भी सामने आई है, जिससे खासकर छात्राओं को परेशानी होने की बात हैमामला हरियाणा मानव अधिकार आयोग तक पहुंचने के बाद आयोग ने इसे गंभीरता से लिया है।

शिकायत के साथ विद्यार्थियों के हस्ताक्षर/अंगूठे के निशान और स्कूल परिसर की तस्वीरें भी लगाई गई हैं। तस्वीरों को देखने के बाद आयोग ने माना कि स्कूल की व्यवस्था और बिजली सुरक्षा को लेकर जांच जरूरी है। लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र रूप से जांच होना अभी बाकी है।आयोग ने शिक्षा विभाग और पानीपत के अधिकारियों से पूरी रिपोर्ट मांगी है कि शिकायत पर अब तक क्या कार्रवाई हुई है। अधिकारियों को स्कूल की स्थिति और पहले किए गए निरीक्षण की जानकारी अगली सुनवाई से पहले देनी होगी। मामले की अगली सुनवाई 7 अक्टूबर 2026 को होगी।आयोग का कहना है कि अगर विद्यार्थियों द्वारा लगाए गए आरोप जांच में सही पाए जाते हैं, तो यह बच्चों की पढ़ाई, सुरक्षा, स्वास्थ्य और सम्मान से जुड़े अधिकारों का गंभीर मामला होगा।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

गाड़ी में उठाकर ले गए पति को, पत्‍नी ने दर्ज कराया अपहरण का केस, सच सामने आया तो उड़े होश

Voice of Panipat

हरियाणा-पंजाब को आज मिली 2 वंदे भारत ट्रेन

Voice of Panipat

Haryana:-CM का शपथ ग्रहण 17 को, किसानों, खिलाड़ियों को न्योता, प्रधानमंत्री के साथ अमित शाह भी आएंगे  

Voice of Panipat