20.9 C
Panipat
September 26, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCitiesHaryanaHaryana NewsINFORMATIVELatest NewsTechnology

TRAI ने सर्विस कॉल्स के लिए शुरू की 1601 नंबर सीरीज !

वॉयस ऑफ पानीपत (आयुषी त्यागी) – टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने लोगों को फर्जी और अनचाहे कॉल से बचाने के लिए नया कदम उठाया है। TRAI ने प्रमोशनल सर्विस कॉल के लिए नई 1601 नंबर सीरीज शुरू करने की घोषणा की है जिसका इस्तेमाल खासतौर पर यूटिलिटी, कूरियर, लॉजिस्टिक और दूसरी जरूरी सेवाओं से जुड़े कॉल के लिए किया जाएगा।

TRAI के नए नियमों के अनुसार 1601 नंबर सीरीज का इस्तेमाल बिजली वितरण कंपनियों, वाटर यूटिलिटी, सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन, LPG डिस्ट्रीब्यूशन और अन्य सेवा प्रदाताओं के द्वारा ही किया जाएगा। वहीं कूरियर और लॉजिस्टिक सेवाओं में कूरियर कंपनियों, एक्सप्रेस लॉजिस्टिक, पार्सल डिलीवरी और फ्रेट सर्विस से जुड़े प्रदाता इस सीरीज का इस्तेमाल कर सकेंगे। खास बात यह है कि इन नंबरों को सीधे डिजिटल संस्थाओं को दिया जाएगा और किसी इंटरमीडियरी या एग्रीगेटर के जरिए जारी नहीं किया जाएगा। नंबर लेने से पहले संबंधित कंपनियों के डिजिटल इंटरफेस का वेरिफिकेशन भी किया जाएगा।

फर्जी कॉल्स पर लगेगा लगाम

TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों को निर्देश दिया है कि पहले से मौजूद इन सेवा प्रदाताओं का वेरिफिकेशन 90 दिनों के अंदर पूरा किया जाए। इसके बाद उन्हें 1601 सीरीज के नंबर आवंटित किए जाएंगे। इन नंबरों से आने वाली कॉल का इस्तेमाल केवल सर्विस से जुड़ी जानकारी के लिए किया जाएगा और किसी तरह का प्रमोशनल कॉल नहीं किया जा सकेगा। TRAI का मानना है कि इस व्यवस्था से लोगों को फर्जी कॉल के जरिए होने वाली धोखाधड़ी पर भी रोक लगाने में मदद मिलेगी।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

पानीपत : कांवड़ियों यात्रा को लेकर प्रशासन की तैयारी पूरी , मार्गों का हुआ निरीक्षण !

Voice of Panipat

जनवरी में इतने दिन बैंक रहेंगे बंद

Voice of Panipat

नकली नोट के मामले में दूसरे आरोपी को भी किया काबू

Voice of Panipat