Haryana Farmers Scheme : हरियाणा के किसानों ने की वैश्विक छलांग लगाने का काम किया है। जहां पर हरियाणा के किसानों के माल की अब सीधे कनाडा में सप्लाई होने लगी है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर व्यापार शुरू होने से हरियाणा के किसान आने वाले समय में नया आयाम छूने वाले है और किसानों की आय बढ़ने के साथ नया मुकाम हासिल होने वाला है।
हरियाणा के किसानों का यह नया व्यापार कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) के माध्यम से शुरू हुआ है। जहां पर हरियाणा के सोनीपत से 1 अक्टूबर कनाडा के लिए 24 एमटी फ्रोजन फूड उत्पादों की खेप रवाना हुई है। इस ‘अटेर्ना फूड्स प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड’ द्वारा निर्यात की गई इस खेप में कुल सीएडी 35,140 मूल्य के फ्रोजन फूड उत्पादों के 2,295 डिब्बे शामिल हैं।
कनाडा में गया यह नया माल हरियाणा के किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) के द्वारा तैयार किया गया है। कनाडा में गए सामान में हरे मटर, मिश्रित सब्जियां, मटर एवं गाजर, स्वीट कॉर्न और समोसा शामिल किया गया है। निर्यात करने वाली इकाई को एपीडा की वित्तीय सहायता योजना के तहत मदद मिली थी। यह खेप भारतीय प्रसंस्कृत खाद्य उत्पादों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में अवसर बढ़ाने तथा किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) को वैश्विक खरीदारों एवं बाजारों से जोड़ने की दिशा में एक और कदम है।
एपीडा के चेयरमैन अभिषेक देव ने कहा कि एफपीओ द्वारा सीधे निर्यात किए जाने से उत्पादकों को बेहतर मूल्य मिल सकेगा। उन्होंने एनआईएफटीईएम के बहुमूल्य योगदानों की भी सराहना की और कनाडा के बाजार में निर्यात के विस्तार को लेकर उम्मीद जताई।
भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के तहत एपीडा, भारतीय कृषिगत एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पादों के लिए बाजार से जुड़ाव और निर्यात के अवसर बनाने में मदद करता है। साथ ही, यह किसान समूहों को वैश्विक मूल्य श्रृंखला से जोड़ने में भी सहयोग करता है।

