September 16, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsPanipat

पानीपत में युवती से छेड़खानी का मामला सामने आया, स्‍वजनों के विरोध करने पर उन्‍हीं पर हमला कर दिया

वायस आफॅ पानीपत (कुलवन्त सिंह)- पानीपत में छेड़खानी का मामला सामने आया है। युवक महिला को बार-बार अश्लील इशारा कर रहा था। गाली भी देने लगा। जब इसका विरोध किया तो बवाल हो गया। आरोपित ने अपने स्‍वजनों के साथ मिलकर गोलियां चला दीं। सात लोगों को डंडों व हॉकी से पीटा। मामला कच्‍चे कैंप का है। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने महिला सहित 14 लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।

कच्चा कैंप निवासी ने पुलिस को शिकायत दी कि गत रात्रि वह बेटी व पत्नी के साथ घर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान पड़ोसी ध्रुव शर्मा एक अन्य युवक हिमांशु शर्मा के साथ आया। बेटी की ओर अश्लील इशारा करने लगा। पत्नी ने विरोध किया तो आरोपित गाली-गलौज कर भाग गए। वह बेटी, भाई, भाभी व स्‍वजन के साथ उल्हाना देने ध्रुव के घर गए।

ध्रुव की मां मंजू ने उनके साथ गाली-गलौज की। ध्रुव ने उस पर तलवार से और हिमांशु ने हॉकी से हमला किया। इस दौरान ध्रुव का मामा काला शाह अपने दस साथियों के साथ आया और सचिन पर फायर कर दी। सचिन के सिर पर गोली लगी। अन्य आरोपितों ने डंडों से पिता राज तिलक और चाचा ललित को डंडों से पीटा।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

Haryana:- बस अड्डों को बनाया जाएगा हाईटेक, लोगों को मिलेगी बड़ी सुविधा

Voice of Panipat

नीरज चोपड़ा पहली बार मिले CM मनोहर लाल से, बड़ी जिम्मेंदारी का दिया आफर

Voice of Panipat

पानीपत में लिव-इन पार्टनर ने की महिला की ह# त्या, मौके पर पहुंची पुलिस

Voice of Panipat