32.5 C
Panipat
June 17, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryana Crime

जोमैटो के डिलीवरी ब्वॉय को मारी गो*ली

वायस ऑफ पानीपत (कुलवन्त सिंह):- रेवाड़ी के हुडा बाई पास स्थित अंसल टाउनशिप के गेट पर अज्ञात बदमाशों ने खाना डिलीवर करने जा रहे एक जोमैटो के एक कर्मचारी को गोली मार दी। दिल्ली के सफदरजंग में उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। मृतक जिला पलवल के गांव हुडिथल का रहने वाला था और वर्तमान में शहर की दुर्गा कालोनी में रहता था। माडल टाउन थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जिला पलवल के गांव हुडिथल निवासी 30 वर्षीय महेंद्र सिंह वर्तमान में शहर की दुर्गा कालोनी में रहते थे और जोमेटो कंपनी में डिलीवरी ब्वाय का काम करते थे। रविवार की रात को वह खाने का आर्डर लेकर अंसल टाउनशिप में गए थे। इसी दौरान टाउनशिप के गेट के पास किसी ने उनको गोली मार दी।

गेट के पास किसी राहगीर ने महेंद्र को घायल हालत में पड़ा देख तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और महेंद्र को उपचार के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। युवक के पेट में गोली लगी हुई थी और उसका पर्स व मोबाइल भी मौके से गायब मिले है। युवक की हालत गंभीर होने के कारण दिल्ली के सफदरजंग के लिए रेफर कर दिया गया। सोमवार की सुबह सफदरजंग में युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

Haryana सरकार ने अफसरों से मांगी Property Details, 31 तक देना होगा ब्योरा

Voice of Panipat

हरियाणा के पूर्व CM हुड्‌डा से ED की 7 घंटे तक चली पूछताछ

Voice of Panipat

23 साल के करियर में पहली बार शाहरुख खान को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार

Voice of Panipat