34.6 C
Panipat
September 1, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest News

Zepto डिलीवरी बॉय की सड़क हादसे में मौ#त…3 घंटे चला हंगामा !

वॉयस ऑफ पानीपत (आयुषी त्यागी)– हरियाणा के गुरुग्राम में NH-48 पर गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार डंपर ने वहां से गुजर रहे Zepto डिलीवरी पार्टनर को कुचल दिया और चालक उसे घटनास्थल पर तड़पता छोड़कर फरार हो गया।

मौके पर मौजूद अन्य डिलीवरी बॉय के अनुसार, मृतक की पहचान अनिल (26) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला था और पिछले दो वर्षों से गुरुग्राम में अकेले किराए पर रहकर डिलीवरी पार्टनर के रूप में काम कर रहा था।
गुरुवार सुबह भी अनिल Zepto की डिलीवरी करने जा रहा था। इसी दौरान खेड़की दौला टोल प्लाजा के पास एक तेज रफ्तार डंपर ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही अनिल का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर पड़ा। इसके बाद वह डंपर के टायर के नीचे आ गया। हादसे के बाद चालक उसे बचाने के बजाय मौके से फरार हो गया। समय पर मदद नहीं मिलने के कारण अनिल ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

कुछ देर बाद वहां से गुजर रहे एक अन्य डिलीवरी बॉय ने अनिल को देखा और अपने साथियों को सूचना दी। एंबुलेंस और पुलिस के देरी से पहुंचने पर नाराज डिलीवरी बॉयज ने करीब तीन घंटे तक शव नहीं उठाने दिया। इसके चलते ऑफिस टाइम में NH-48 पर लगभग चार किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बाद में पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे डिलीवरी बॉयज को समझाकर शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया।

हादसे के बाद हंगामा करते डिलीवरी बॉयज

फिलहाल पुलिस ने अनिल के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है। खेड़की दौला थाना के एसएचओ कृष्ण कुमार के अनुसार, सूचना मिलते ही पुलिस टीम को घटनास्थल पर भेज दिया गया था। आरोपी डंपर चालक की तलाश जारी है और जल्द ही उसके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह हादसा एक बार फिर डिलीवरी पार्टनर्स की सड़क सुरक्षा और समय पर सहायता ना मिलने पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

टोना-टोटका से व्यापार में घाटा कराने को बुलाया तांत्रिक..फिर पढ़िए क्या हुआ

Voice of Panipat

हरियाणा में आयुर्वेद PG कोर्स के सख्त हुए नियम, बीच में पढ़ाई छोड़ने वाले स्टूडेंट्स पर 3 साल बैन

Voice of Panipat

Panipat होगा जाम मुक्त, एलीवेटिड हाईवे पर खुलेंगे दो एन्ट्री एग्जिट प्वाईंट और..

Voice of Panipat