39.1 C
Panipat
July 16, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryanaHaryana CrimeHaryana NewsLatest News

रेवाड़ी छात्र सु#साइड केस में आरोपी टीचर के बयान आए सामने !

वॉयस ऑफ पानीपत (हिमांशी चावला) – रेवाड़ी सु#साइड केस में पहली बार आरोपी टीचर ने मीडिया के सामने आकर अपने बयान दिये। छात्र के परिजनों ने टीचर पर क्लास में ताने देने, मारपीट करने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप लगाए थे। वहीं टीचर ने सभी आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि उन्होंने कभी छात्र के साथ मारपीट या गलत व्यवहार नहीं किया। उनका मकसद हमेशा छात्रों का भला करना और पढ़ाई के लिए प्रेरित करना रहा है। बताया जा रहा है कि 2022 में लेक्चरर बनने से पहले 2019 में उनका ग्रुप-डी में चयन हुआ था और उससे पहले 10 साल प्राइवेट स्कूलों में पढ़ाया। उनका कहना है कि उनके विषय में बच्चों को कभी ट्यूशन की जरूरत नहीं पड़ी। टीचर ने कहा कि पहली पोस्टिंग से ही उन्होंने बच्चों को अपने बच्चों की तरह पढ़ाया। जतिन के केस ने उन्हें अंदर से हिला दिया है, अब क्लास में जाने से भी डर लगता है। उन्होंने कहा कि वह छात्र को भलाई के लिए समझा रहे थे, लेकिन उसने उसे गलत समझ लिया।

अध्यापक दवारा दिए गए बयान

बता दें कि दो दिन पहले जतिन ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया था। मरने से पहले उसने टीचर पर पिटाई करने और माता-पिता पर गलत टिप्पणी करने के आरोप लगाए थे। परिजनों का आरोप है कि होमवर्क नहीं करने पर टीचर ने उसकी पिटाई की, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था। परिजनों के मुताबिक, स्कूल से लौटने के बाद जतिन काफी परेशान था। उसकी मां का कहना है कि उसने रोते हुए हिस्ट्री टीचर द्वारा कथित मारपीट और बदसलूकी की जानकारी दी, जिसके बाद वह अपने कमरे में चला गया। कुछ देर बाद बहन ने कमरे का दरवाजा खोला तो वह फंदे से लटका मिला। परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।छात्र के ताऊ राजेश कुमार का आरोप है कि जतिन कई बार उनसे हिस्ट्री टीचर की शिकायत करता था। उनके मुताबिक, टीचर उसे ताने देते थे और पीटते थे। ताऊ का कहना है कि उन्होंने इस संबंध में टीचर से भी बात की थी और छात्र से इस तरह की बातें न कहने के लिए कहा था। आरोपी शिक्षक ने कहा कि छात्र के पिता का पहले ही निधन हो चुका था और मां मजदूरी करती थी । इसलिए वो चाहते थे कि वो पढ़ लिखकर परिवार का सहारा बने । शिक्षक ने कहा कि छात्र की मौत से पूरा स्टाफ सदमें में है और उन पर लगाए गए आरोप गलत है ।
डीएसपी सिटी पवन ने बताया कि शिकायत मिल चुकी है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की जांच जारी है, जांच के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।


TEAM VOICE O PANIPAT

Related posts

इन बैंकों ने बढ़ाया MCLR, ग्राहकों पर बढ़ेगा EMI का बोझ

Voice of Panipat

प्रेमिका के लिए पति ने पत्नि को जिंदा जलाया, महिला की जान बची, आरोप लगाया- एक साल पहले पंचायत में मांगी थी माफी, नहीं सुधरे

Voice of Panipat

पानीपत:- कार में सवार होकर 3 दोस्त जा रहे थे घर, पीछे से आया तेज रफ्तार ट्रक

Voice of Panipat

Leave a Comment