August 10, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsLatest News

ममेरी बहन से शादी की जिद कर रहा युवक टावर पर चड़ा

वॉयस ऑफ पानीपत ( श्रद्धा गुप्ता ) – यह मामला हरियाणा के नूंह (मेवात) जिले के तिगरा गांव का है , जहां 10 अगस्त 2026 की सुबह एक युवक अपने मामा की बेटी से शादी करने की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ गया । वह 90 फीट की ऊंचाई पर लगभग 5 घंटे तक बैठा रहा और नीचे खड़े परिजनों तथा पुलिस को डराता रहा । युवक सुबह करीब 11 बजे टावर पर चढ़ा था और कूदने की धमकी दी । इस पूरे ड्रामे के पीछे पारिवारिक सहमति और कानूनी परेशानियों का एक गंभीर टकराव सामने आया है ।

युवक के मामा इस शादी के लिए पूरी तरह तैयार थे लोकिन युवक के पिता इस रिश्ते के सख्त खिलाफ थे , जिसके कारण युवक ने यह कदम उठाया । सबसे गंभीर बात यह है कि जिस लड़की से युवक शादी की जिद कर रहा है, वह नाबालिग है । नीचे उतरने के बाद सदर थाना फिरोजपुर झिरका पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई और जांच शुरू कर दी है , क्योंकि नाबालिग से शादी की जिद कानूनन अपराध के दायरे में आती है ।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

आज गूगल ब्वॉय कौटिल्य को दिया जाएगा ग्लोबल चाइल्ड प्रोडिजी अवार्ड

Voice of Panipat

थाना सदर के 2 गांव थाना चांदनी बाग में शिफ्ट, पढ़िए पूरी खबर

Voice of Panipat

बिना हेलमेट तीन हवलदारों का कटा चालान, मोटर वाहन अधिनियम और धारा 210बी के तहत भरने होंगे 2 हजार

Voice of Panipat

Leave a Comment