September 1, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana CrimeHaryana NewsPanipatPanipat CrimePANIPAT NEWS

पानीपत में गजब के चोर, बच्चों की कॉपियां तक नहीं छोड़ी

वॉयस ऑफ पानीपत (श्रद्धा गुप्ता) – पानीपत में एक अनोखी चोरी का मामला सामने आया है, जहां घर से केवल सोने-चांदी के जेवर ही नहीं, बल्कि बच्चों की स्कूल कॉपियां भी चुरा ली गईं। पानीपत के बबैल रोड स्थित गुरुनानकपुरा में एक घर को निशाना बनाते हुए चोरों ने लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। शातिर चोर घर से ₹80 हजार की नकदी, दो मोबाइल फोन और चांदी के जेवरात तो ले ही गए, साथ ही घर में रखे जरूरी कागजात और बच्चों के स्कूल की कॉपियां भी साथ ले गए।

किला थाना क्षेत्र में दर्ज मामला

इस बारे में किला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दीवान सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं, ताकि चोरों का पता लगाया जा सके। वहीं, पानीपत थाना क्षेत्र में FIR दर्ज कराते हुए पीड़ित दिलीप कुमार ने बताया कि चोरी करीब रात 11 बजे से 3 बजे के बीच हुई। इसमें चोर घर से ₹80 हजार के साथ जरूरी कागजात भी चुरा ले गए, जैसे पैन कार्ड, पहचान पत्र, बैंक पासबुक और मोटरसाइकिल के कागजात। पीड़ित ने यह भी बताया कि इन बैंक खातों और कॉपियों की मदद से बच्चों के स्कूल की तरफ से आने वाले पैसे मिलते थे। फिलहाल जांच जारी है और आसपास के CCTV कैमरे खंगाले जा रहे हैं, ताकि चोरों का पता लगाया जा सके।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

PANIPAT:- पुलिस ने मोबाइल छीनने वाले 2 आरिपियों को किया गिरफ्तार

Voice of Panipat

कंगना रनौत ने पश्चिमी सोच वाली भारतीय महिलाओं पर साधा निशाना : कहा –” गटर जनरेशन”!

Voice of Panipat

इन दो बैंकों की स्पेशल एफडी में निवेश की आखिरी तिथि नजदीक

Voice of Panipat