September 1, 2026
Voice Of Panipat
Haryana News

हरियाणा में रोडवेज विभाग ने स्टेज कैरिज परमिट के लिए मांगे आवेदन, 30 सितंबर तक आवेदन की आखिरी तारीख

Haryana: प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण के सचिव वीरेंद्र सिंह ढुल ने बताया कि हरियाणा परिवहन विभाग के निर्देशानुसार संशोधित स्टेज कैरिज स्कीम, अधिसूचित के तहत स्टेज कैरिज परमिट प्रदान करने के लिए इच्छुक आवेदकों से 30 सितंबर 2026 तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह प्रक्रिया हरियाणा के परिवहन आयुक्त के निर्देशानुसार की जा रही है।

वीरेंद्र सिंह ढुल ने बताया कि स्टेज कैरिज परमिट के लिए आवेदन करने के इच्छुक आवेदकों को हेड ऑफ अकाउंट 0041-00-101-51-51 में ई-चालान के माध्यम से 2,500 रुपये का गैर-वापसी योग्य शुल्क जमा करवाना होगा। शुल्क जमा करवाने के उपरांत आवेदक फॉर्म एचआर नंबर 22 एवं प्रोफार्मा-1 के साथ अपना आवेदन जिला परिवहन अधिकारी एवं प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण रोहतक के सचिव के कार्यालय में जमा करवा सकते हैं।

प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण के सचिव वीरेंद्र सिंह ढुल ने बताया कि आवेदन आगामी 30 सितंबर 2026 तक प्रत्येक कार्य दिवस में प्रातः: 9 बजे से सायं 5 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे। उन्होंने इच्छुक आवेदकों से निर्धारित अवधि के दौरान सभी आवश्यक दस्तावेजों एवं शुल्क के साथ आवेदन जमा करवाने का आह्वान किया है।

Related posts

जियो एयर फाइबर सेवाएं अब पूरे हरियाणा में उपलब्ध

Voice of Panipat

आज फिर जेल से बाहर आएगा गैंगस्टर काला जठेड़ी, गृह प्रवेश होगा

Voice of Panipat

HARYANA मे स्कूल ड्रेस मे देनी होंगी परिक्षाएं, नही पहनने पर एग्जाम सेंटर मे नही मिलेंगी एंट्री

Voice of Panipat

Leave a Comment