36.7 C
Panipat
July 2, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryanaHaryana CrimeHaryana NewsLatest NewsPanipat

पति पर लगाए दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप, थाने पहुंचा मामला

वॉयस ऑफ पानीपत ( आयुषी त्यागी) – पानीपत के इसराना गांव की एक महिला खुशी ने अपने ससुराल वालों पर दहेज मांगने और प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। महिला ने इसराना थाना में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई है।

जानकारी के अनुसार, खुशी दो साल पहले 17 फरवरी 2024 को सोनीपत निवासी बिट्टू के साथ शादी के बंधन में बंधी थी। शुरू में ससुराल वाले खुशी से अच्छा व्यवहार रखते थे, पर समय के साथ उनका व्यवहार खुशी के प्रति बिगड़ने लगा। कथित तौर पर खुशी का पति बिट्टू, उसकी सास, ससुर और दो सगी ननदें उसे मायके से दहेज लाने के लिए प्रताड़ित करने लगीं। सभी ससुराल वाले उसे तंग करने लगे और कई बार उन्होंने उसके साथ मारपीट भी की। खुशी ने बताया कि उसकी ननद की शादी के लिए दहेज जोड़ने के लिए वे खुशी पर अपने मायके से सामान लाने का दबाव बनाने लगे। इससे तंग आकर खुशी ने सारी बात अपने पिता को बताई, जिस पर पिता ने गांव में ही पंचायत भी बुलाई थी, लेकिन ससुराल वालों ने समझौते से साफ इनकार कर दिया और खुशी को घर से भी निकाल दिया। आखिरकार, तंग आकर खुशी ने ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

थाना इसराना में कराई रिपोर्ट दर्ज

फिल्हाल इसराना थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। ससुराल वालों के खिलाफ दहेज मांगने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की जा चुकी है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

HARYANA में पुलिस की डायल 112 चोरी कर ले गया चोर

Voice of Panipat

Post Office की इन योजनाओं में निवेश से पाएं आयकर का लाभ,

Voice of Panipat

पानीपत में आढ़ती का पैसों से भरा बैग चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Voice of Panipat

Leave a Comment