September 17, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaIndia NewsLatest NewsPanipat

HARYANA के 16 जिलों में बारिश का अलर्ट, 3 जिलों पर खतरा मंडराया

वायस ऑफ पानीपत (सोनम):- हरियाणा के 16 जिलों में आज भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है… पहाड़ों में हो रही बारिश से यमुना के जलस्तर बढ़ने की भी संभावना है… जिससे यमुनानगर, करनाल और पानीपत में बाढ़ से भूमि कटाव का खतरा बना हुआ है… सूबे में बाढ़ के कारण अब तक 40 लोगों की मौत हो चुकी है…और 7 लोग घायल और 2 अब भी लापता हैं… 461 गांव बाढ़ से चपेट में है।अंबाला, फरीदाबाद, फतेहाबाद और सिरसा में NDRF की टीमें तैनात पर हैं।

हरियाणा के इन जिन जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है, उनमें पंचकूला, करनाल, अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, कैथल, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, रोहतक, सोनीपत और पानीपत शामिल हैं। चिंता की बात करनाल और अंबाला के लिए है, जो अभी भी बाढ़ से प्रभावित हैं… बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में अब बीमारियों का प्रकोप बढ़ने लगा है। स्वास्थ्य विभाग ने कुरुक्षेत्र में कर्मचारियों की छुट्टी रद्द कर दी हैं। प्रदेश में बाढ़ से अब तक 5.14 लाख एकड़ में खड़ी फसलों को नुकसान हुआ है। पिछले 24 घंटे में 8195 एकड़ में फसल में पानी घुसा है। बाढ़ की चपेट में अभी सूबे के 1463 गांव आ चुके हैं…. वहीं फतेहाबाद खंड में हालात सामान्य हो रहे हैंवहां अब स्कूल खोलने के आदेश दे दिए गए हैं। शिक्षा विभाग ने फतेहाबाद खंड के 20 गांवों में स्कूल खोलने के आदेश जारी कर दिए हैं।हालांकि शहर के स्कूल बंद रहेंगे….

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

बहन ने नही बांधी थी राखी तो भाई ने कर दी ह*त्या, अब हुई उम्रकैद

Voice of Panipat

PANIPAT:- सड़क किनारे रुकी गाड़ी में मारी टक्कर, हाल पूछने के बहाने अड़ाई पिस्तौल, युवक कार लेकर फरार

Voice of Panipat

सियासत में कूदने के लिये किसान नेता चढ़ूनी ने किया नई पार्टी का एलान

Voice of Panipat