36.2 C
Panipat
September 8, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaINFORMATIVE

झज्जर में गैस सिलेंडरों पर पड़ी रेड! घरेलू गैस का गलत इस्तेमाल पड़ा भारी!

वॉयस ऑफ पानीपत (हिमांशी चावला) – झज्जर में घरेलू गैस सिलेंडरों की अवैध बिक्री और व्यावसायिक इस्तेमाल की शिकायतों पर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग की टीम ने झज्जर शहर और सिलानी गांव की कई दुकानों पर एक साथ छापेमारी कर 20 घरेलू और 7 कमर्शियल गैस सिलेंडर बरामद किए हैं।छापेमारी की सूचना मिलते ही दुकानदारों में हड़कंप मच गया। जांच के दौरान अधिकारियों ने पाया कि कुछ स्थानों पर घरेलू गैस सिलेंडरों का इस्तेमाल दुकानों, होटलों और अन्य व्यावसायिक कार्यों में किया जा रहा था। खाद्य आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर रंजन यादव ने बताया कि विभाग को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ लोग घरेलू गैस सिलेंडरों का गलत तरीके से उपयोग कर रहे हैं। शिकायतों के आधार पर यह अभियान चलाया गया।

उन्होंने बताया कि घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यापारिक कार्यों में इस्तेमाल नियमों के खिलाफ है। ऐसे मामलों में विभाग की ओर से नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में भी इस तरह के अभियान जारी रहेंगे ताकि गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी और गलत इस्तेमाल पर रोक लगाई जा सके। इस कार्रवाई के दौरान इंस्पेक्टर अजय राठी, रंजन यादव, अजय और उप-निरीक्षक ऋतु सहित विभाग की टीम मौजूद रही। विभाग ने आम लोगों से अपील की है कि अगर कहीं घरेलू गैस सिलेंडरों की अवैध बिक्री, कालाबाजारी या गलत इस्तेमाल की जानकारी मिले तो तुरंत विभाग को सूचित करें, ताकि दोषियों के खिलाफ समय पर कार्रवाई की जा सके।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

कर्मचारियों पर मेहरबान सरकार, रोडवेज कर्मियों के मुकदमे वापस, कंप्यूटर शिक्षकों को तोहफा

Voice of Panipat

HARYANA मे पंचायत उपचुनाव का एलान, 9 जुलाई को 1958 पंच और 18 सरपंचो के लिए होगी वोटिंग

Voice of Panipat

हरियाणा में आज से उद्योगों के संचालन, किन सेवाओं व बिजनेस को मिली अनुमति, जानिए

Voice of Panipat