29.6 C
Panipat
August 29, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryanaHaryana NewsLatest News

30 लाख की नौकरी ठुकराई, IAS बनने का था सपना… 50 घंटे बाद नहर में मिली ला#श

वॉयस ऑफ पानीपत (हिमांशी चावला)- झज्जर में करीब 50 घंटे तक चले लगातार सर्च ऑपरेशन के बाद मातनहेल निवासी और राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान में लेक्चरर विकास दहिया का शव मंगलवार को JLN नहर के अकेहड़ी मदनपुर पंप के पास से बरामद हुआ। NDRF की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को नहर से बाहर निकाला। इस दुखद खबर के बाद परिवार के साथ-साथ पूरे इलाके में शोक का माहौल छाया हुआ है ।

जानकारी के अनुसार, विकास ने IIT से पढ़ाई की थी, बताया जा रहा है कि उसे करीब 30 लाख रुपये की सालाना पैकेज वाली नौकरी का ऑफर भी मिला था, लेकिन उसे निजी नौकरी के बजाय सरकारी सेवा को चुना और लेक्चरर का पद संभाला। परिजनों के मुताबिक, उसका सपना IAS अधिकारी बनने का था। इसी वजह से वह UPSC की तैयारी कर रहा था और भविष्य में सरकारी नौकरी छोड़कर पूरी तरह परीक्षा की तैयारी करने की योजना बना रहा था, बताया जग रहा है की कार के अंदर उनका मोबाइल फोन और चाबी भी मौजूद थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एनडीआरएफ, गोताखोरों तथा सिंचाई विभाग की टीम के साथ मिलकर बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। तलाश को तेज करने के लिए नहर का जलस्तर कम किया गया और कई स्थानों पर जाल भी लगाए गए। जिसके बाद पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।


TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवती को ले गया होटल, जबरन शराब पिलाकर किया सामुहिक दुष्कर्म, पुलिस को ऐसे मिली सूचना

Voice of Panipat

बेटी की खुशी में निकली दंडवत कांवड़ हुई खंडित, 4 युवको पर हड्डी फेकने का आरोप..

Voice of Panipat

PANIPAT:- चोरी की बैटरी खरीदने वाला आरोपी कबाड़ी गिरफ्तार

Voice of Panipat