July 14, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsINFORMATIVEWEATHER

हरियाणा का बदलेगा मौसम! 17 जुलाई से बारिश की संभावना

वॉयस ऑफ पानीपत (आयुषी त्यागी ) – हरियाणा में एक बार फिर मानसून सक्रिय होने वाला है जिससे जल्द ही गर्मी से राहत मिलेगी। आने वाली 17 जुलाई से हरियाणा के कई जिलों में बदल छाए रहेंगे और झमाझम बारिश होने की भी संभावना है।

हरियाणा में मानसून की शुरुआत जुलाई के पहले सप्ताह में हुई थी। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, 9 जुलाई 2026 तक दक्षिण-पश्चिम मानसून ने पूरे हरियाणा को कवर कर लिया था, जिसके बाद राज्य में कुछ दिन अच्छी बारिश हुई थी। लेकिन, मानसून की सक्रियता ज्यादा दिनों तक नहीं रही जिससे कई जिलों में बारिश रुक गई, तापमान बढ़ने लगा और लोगों को फिर गर्मी का सामना करना पड़ा।  इस बार हरियाणा में  सामान्य से करीब 35 % कम बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत में फिलहाल मानसून की गतिविधियां कमजोर बनी हुई हैं।

अब राहत की खबर यह है कि मौसम विभाग के मुताबिक 17 जुलाई से मानसून दोबारा सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, जींद समेत हरियाणा के कई जिलों में  फिर से बारिश शुरू होगी । मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 17 से 20 जुलाई के बीच राज्य के कई हिस्सों में अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है। इसके बाद भी जुलाई के अंतिम सप्ताह तक रुक-रुक कर मानसूनी बारिश जारी रहने की संभावना है ।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

HARYANA:- 3 बेटियों के सिर से उठा मां का साया, मामला जान कर हैरान हो जाएंगे आप

Voice of Panipat

ऑनलाइन गेम खेलते हैं तो ज़रा सावधान !

Voice of Panipat

सांसद ने 2 एम्बुलेंस को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना, ली जाएंगी सिर्फ सरकारी फीस

Voice of Panipat

Leave a Comment