33.7 C
Panipat
October 2, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryanaHaryana CrimeLatest News

शादी से एक दिन पहले मंगेतर पर दुष्कर्म का आरोप, शॉपिंग के बहाने सोनीपत बुलाया था

वॉयस ऑफ पनीपत (मोनी कुमारी ) – रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है जहां युवती पानीपत की रहने वाली है और युवती का कहना है कि दिल्ली निवासी जोगिंदर के साथ 4 जुलाई को उसकी शादी तय हुई थी साथ ही रिश्ता तय होने के बाद दोनों के बीच बातचीत जारी थी वहीं 23 अप्रैल को जोगिंदर और उसकी मां ने युवती को शॉपिंग के लिए सोनीपत बुलाया था । युवती अपने भाई के साथ मंगेतर से मिलने गई थी और आरोप है कि युवक ने बातों में उलझाकर उसके भाई को वहां से भेज दिया था । जिसके बाद युवती को एक पार्क में बुलाया जहां पहले से ही आरोपी की बहन और जीजा मौजूद थे वहीं से शॉपिंग के बहाने आरोपी उसे एक होटल में ले गया जहां उसने जूस में नशीला पदार्थ मिलाकर युवती को पिला दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। जिसके बाद आरोपी युवक ने 28 मई को युवती से शादी करने से इनकार कर दिया। जिसमें युवक के परिवार वाले भी उस के साथ थे जिसके बाद युवती ने अपने परिजनों को पूरी बात बताई और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जहां युवती ने ये भी बताया कि युवक ने उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी भी दी थी।

पुलिस ने इस मामले पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है , जिसमें युवती द्वारा शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का आरोप लगाया गया है , पुलिस ने युवती का मेडिकल करा लिया है फिलहाल आरोपी युवक इस समय फरार है, पुलिस उसकी तलाश कर रही है और मामले की जांच जारी है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

पानीपत में BJP ने की 21 पदों पर नामों की घोषणाएं

Voice of Panipat

राजा रघुवंशी म#र्डर केस में सुप्रीम कोर्ट ने सोनम को दिए 2 विकल्प

Voice of Panipat

PANIPAT:- स्कूल वाहन संचालकों और लंबे ट्रक चालकों पर प्रशासन सख्त, अनियमिता पाई जाने पर अब होगी FIR दर्ज, DC ने दिए आदेश 

Voice of Panipat