24.7 C
Panipat
July 9, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryana CrimeIndia CrimesIndia NewsLatest NewsPanipatPanipat CrimePANIPAT NEWS

PANIPAT:- बाइक सवार 2 बदमाशों ने CA युवती की झपटी सोने की चेन, CCTV में कैद हुए 2 झपटमार

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- पानीपत शहर के तहसील कैंप में दिनदहाड़े बाइक सवार 2 बदमाशों ने CA युवती की चेन झपट ली.. पहले बदमाशों ने युवती का पीछा किया और फिर मौका लगते ही उसके गले से 6 ग्राम की चेन झपट कर तेज गति से बदमाश वहा से फरार हो गए.. बदमाश क्षेत्र में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गए.. मामले की शिकायत युवती ने पुलिस को दी.. पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है..

तहसील कैंप थाना पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि वह राम नगर तहसील कैंप की रहने वाली है.. और वह CA कर रही है.. सोमवार दोपहर को वह किसी काम से फतेहपुरी चौक पर गई थी.. दोपहर करीब 3 बजकर 10 मिनट का समय था.. युवती ने बताया वह सब्जी मंडी रोड पर गन्ने का रस पी रही थी.. इसी दौरान एक काली पल्सर बाइक पर पर 2 युवक वहां आए.. दोनों ने ही हेलमेट पहना हुआ था.. इसी दौरान वहां 2 युवक आए और पीछे से उसके गले में डली हुई 6 ग्राम की सोने की चेन झपटकर फतेहपुरी चौक की ओर फरार हो गए.. युवती ने घटना के तुरंत बाद क्षेत्र के CCTV चेक किए, तो उसमें दिखाई दिया कि दोनों बदमाश उसका काफी देर से पीछा कर रहे थे,, दोनों उसके पीछे मौके की इंतजार में थे.. जैसे ही उन्हें मौका लगा वे उसके करीब आए और चेन झपट कर वहां से तेजी से फरार हो गए.. मामले की शिकायत युवती ने पुलिस को दी.. पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

बाबा रामदेव और IMA के बीच विवाद को लेकर स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कही बड़ी बात

Voice of Panipat

आयुष्मान भारत योजना के तहत ब्लैक फंगस को करें कवर,सोनिया गांधी की पीएम मोदी से मांग

Voice of Panipat

Silver पहली बार 2 लाख प्रति किलो के पार

Voice of Panipat