29.3 C
Panipat
August 21, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryanaHaryana CrimeIndia CrimesIndia NewsLatest News

दहेज के लिए बहन को पीटा , बचाने पहुंचे भाई की हत्या..

वॉयस ऑफ पानीपत(तमन्ना गोयल) – करनाल जिले के निसिंग क्षेत्र के कुचपुरा गांव में बहन को ससुराल में मारपीट से बचाने गए एक युवक की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान रायसन निवासी 28 वर्षीय जसविंद्र के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि ससुराल वालो ने दहेज के लिए उसकी बहन को प्रताड़ित किया और बीच-बचाव करने पर उसके भाई जसविंद्र पर हमला कर दिया।जसविंद्र की शादी एक साल पहले ही हुई थी।

क्या है पूरा मामला:
जानकारी के अनुसार जसविंद्र की बहन मंजू की शादी करीब 1 साल पहले कुचपुरा निवासी मनीष से हुई थी। परिजनों ने बताया कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले मंजू को दहेज के लिए तंग करते थे। इससे पहले भी मारपीट की घटनाएं हो चुकी हैं। जिसके बाद मंजू ने परेशान होकर अपने भाई को फोन किया।

मंजू के भाई जसविंद्र की फोटो

बीती रात मंजू ने अपने भाई जसविंद्र को रोते हुए फोन करके बताया कि उसके साथ मारपीट की गई, गहने छीन लिए गए और कमरे में बंद कर दिया गया। साथ ही उसकी गर्दन पर चाकू रखकर 20 लाख रुपये की मांग भी की गई।फोन आने के बाद जसविंद्र अपने भाइयों के साथ बहन को ससुराल वालों की मारपीट से बचाने के लिए कुचपुरा के लिए निकला। जिसके बाद गांव के बाहर ही कुछ लोगों ने उसे घेर लिया और उस पर हमला कर दिया।गंभीर हालत में जसविंद्र को पहले पास के अस्पताल ले जाया गया। फिर वहां से उसे करनाल रेफर किया गया। करनाल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मंजू ने बताया कि इससे पहले भी उसे बचाने के लिए उसका भाई आया था और तब भी उसके साथ मारपीट की गई थी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। इस घटना के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।पुलिस का कहना है कि परिजनों की शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

खून से लथपथ मिला युवक का शव, गोली मारने की जताई आशंका

Voice of Panipat

हरियाणा के 7 जिलों में 15 फरवरी तक इंटरनेट सेवा बंद

Voice of Panipat

नीरज चोपड़ा ने 1 बार फिर से जीता Gold मेडल, कर दिया देश का फिर नाम रोशन

Voice of Panipat