July 21, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana PoliticsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWSPolitics

हरियाणा के इतिहास में ऐसा होगा पहली बार, चीफ सेक्रेटरी अनुराग रस्तोगी को मिल सकता है दोबारा एक्सटेंशन

वॉइस ऑफ पानीपत(आयुषी त्यागी)

हरियाणा के प्रशासनिक इतिहास में ऐसा पहली बार होने जा रहा है कि कोई अधिकारी दूसरी बार मुख्य सचिव की जिम्मेदारी संभालता नजर आएगा। आखिरकार कौन है ये शख्स और क्यों दिया जाएगा इनको डबल एक्सटेंशन ? यें हैं हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी । दरअसल अनुराग रस्तोगी का एक साल का सेवा विस्तार 30 जून 2026 को पूरा होने जा रहा है । इससे पहले केंद्र ने नियम 16 में छूट देकर उन्हें 12 महीने का एक्सटेंशन दिया था और अब दोबारा हरियाणा सरकार ने केंद्र से  अनुराग रस्तोगी के एक साल के एक्सटेंशन की मंजूरी मांगी है।

हरियाणा के मुख्य सचिव – अनुराग रस्तोगी

आखिरकार क्या है डबल एक्सटेंशन ?

ऑल इडिंया सर्विस रूल 1958 के नियम 16 के अनुसार सी.एस. को रिटायरमेंट के बाद ज्यादा से ज्यादा 6 महीने का एक्सटेंशन दिया जा सकता है । अनुराग रस्तोगी 30 जून 2025 को रिटायर हो रहे थे परंतु इस नियम में छूट देकर उन्हें 12 महीने यानी 30 जून 2026 तक का एक्सटेंशन दिया गया था ।

केंद्र से डबल एक्सटेंशन की मांग

सरकार ने केंद्र को भेजे प्रस्ताव में कहा कि सी.एस. अनुराग रस्तोगी के पास वित्त और योजना जैसे अहम विभाग हैं। राज्य में बजट और योजना से जुड़े कामों में वे अनुभवी हैं साथ ही वे मुख्यमंत्री नायब सैनी के भरोसेमंद आदमी भी हैं। इस कारण के चलते डबल एक्सटेंशन की मांग की जा रही हैं। उनके डबल एक्सटेंशन की मांग से वरिष्ठ IAS अधिकारी डॉ. सुमिता मिश्रा और सुधीर राजपाल को बड़ा झटका लगा हैं। फिलहाल  हरियाणा सरकार केंद्र से मंजूरी का इंतजार कर रही है। अगर अनुराग रस्तोगी दोबारा सी.एस. बने तो ये हरियाणा के इतिहास का एक अहम फैसला होगा।  

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

 PANIPAT:- ऐसे लालच से आप भी बचे, नए तरीकों से हो रही ठगी- SP लोकेंद्र सिंह

Voice of Panipat

PANIPAT:- 58 लीटर कच्ची शराब सहित 2 नशा तस्कर गिरफ्तार

Voice of Panipat

आप आसानी से कर सकते है अपने GST Bill को वेरीफाई, बस follow करें ये स्टेप

Voice of Panipat