34.6 C
Panipat
September 1, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

पानीपत के ड्रेन नंबर -1 से हटाए जाएंगे अवैध कब्जे, इसी हफ्ते जारी किए जाएंगे ध्वस्त करने के आदेश!

वॉयस ऑफ पानीपत(ब्यूरो) – ड्रेन नंबर -1 पर अवैध कब्जों को लेकर नगर निगम द्वारा दो दिनों से सुनवाई की जा रही थी जिसके बाद अब कार्यवाही की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। इस संबंध में शुक्रवार को देवी मंदिर परिसर में विशेष सुनवाई शिविर लगाया गया, जहां कब्जाधारियों को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया। सुनवाई पूरी होने के बाद निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया कि अब नियमों के अनुसार आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी और जरूरत पड़ने पर अतिक्रमण हटाने के आदेश जारी किए जाएंगे।

नगर निगम की संयुक्त आयुक्त मनी त्यागी की मौजूदगी में डीटीपी जितेंद्र, नायब तहसीलदार वेद सैनी, कानूनगो, पटवारी और अन्य अधिकारियों ने संबंधित मामलों की सुनवाई की। निगम की ओर से ड्रेन नंबर-1 पर अवैध कब्जों के मामले में पहले ही 227 लोगों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं। दूसरे दिन सात लोगों ने अपना लिखित पक्ष अधिकारियों के सामने रखा। सुनवाई के दौरान अधिकारियों ने सभी दावों और आपत्तियां को रिकॉर्ड पर लेते हुए आगे की जांच भी शुरू कर दी है।

अधिकारियों ने बताया कि हर मामले का अलग-अलग मौके पर जाकर सत्यापन किया जा रहा है। निगम की टीम संबंधित स्थानों का निरीक्षण कर रही है, प्रत्येक मामले में वास्तविक स्थिति परीक्षण किया जाएगा । दो दिन की सुनवाई के दौरान कई लोगों को मौके पर जाकर यह स्पष्ट कर दिया है कि उनके द्वारा कितनी भूमि पर अतिक्रमण किया है।

संयुक्त आयुक्त मनी त्यागी ने कहा कि सुनवाई प्रक्रिया पूरी होने के बाद जिन मामलों में अवैध कब्जा पाया जाएगा, उनके खिलाफ बेदखली के आदेश जारी किए जाएंगे। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि किसी ने सरकारी जमीन पर अतिक्रमण किया है तो वह स्वयं उसे हटा लें, ताकि आगे की कार्रवाई से बचा जा सके।

नगर निगम ने यह भी कहा है कि यदि किसी व्यक्ति को अब कोई आपत्ति या स्पष्टीकरण देना है, तो वह सोमवार और मंगलवार को संयुक्त आयुक्त मनी त्यागी के समक्ष उपस्थित होकर अपना पक्ष रख सकता है। इसके बाद नियमों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

आज से हुए देशभर में कई बड़े बदलाव : पासपोर्ट , आधार कार्ड , गैस सिलेंडर और पेट्रोल से जुड़े नियम जारी

Voice of Panipat

पानीपत लेकर आया था नकली करंसी, CIA-2 पुलिस ने किया काबू

Voice of Panipat

36 इंच का दूल्हा, 34 इंच की दुल्हन की शादी, बिन बुलाए पहुंच गए हजारों मेहमान

Voice of Panipat