September 17, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryanaHaryana CrimeIndia CrimesLatest NewsPanipat Crime

PANIPAT:- सूप बेचकर युवक जा रहा था घर, पीछे से आई तेज रफ्तार बस, उसके बाद.. 

वायस ऑफ पानीपत (शालू मौर्या):- पानीपत में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला.. तेज रफ्तार बस ने साइकिल पर सूप बेचने वाले युवक को कुचल दिया.. हादसे में युवक का सिर बुरी तरह फट गया.. और युवक की मौके पर मौत हो गई.. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पानीपत के सिविल अस्पताल में रखवा दिया है.. परिजनों ने आरोपी बस चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की..

जानकारी के मुताबिक यह मामला बीती रात 10 बजे का है.. मृतक युवक पानीपत के तहसील कैम्प में किराए पर रहता था… पिछले करीब 11 साल से पानीपत में रह रहा था और सूप बेचकर गुजारा कर रहा था.. फिलहाल पानीपत पुलिस मामले की जांच कर रही है..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

पानीपत में गिरफ्तार हुए चार जेबकतरे

Voice of Panipat

पानीपत में युवक का कीमती बैग छीना,टोल प्लाजा पर कर रहा था ऑटो का इंतजार

Voice of Panipat

PANIPAT में पराली न जलाने पर किसानों को मिलेगा 1000रुपए इनाम, निर्देश ना मानने पर जेल

Voice of Panipat