34.5 C
Panipat
October 2, 2026
Voice Of Panipat
Haryana News

सड़क निर्माण में नई तकनीक अपनाएगा हरियाणा, नितिन गडकरी की मौजूदगी में होगा राष्ट्रीय मंथन

सड़क निर्माण में नई तकनीक अपनाएगा हरियाणा

New road technology : हरियाणा की सड़कों के सुरक्षित व सुगम बनाने के लिए अब राष्ट्रीय स्तर पर मंथन होगा। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की नेतृत्व में यह बैठक होगी। इसमें सड़क निर्माण में आधुनिक तकनीक का प्रयोग करने पर मंथन किया जाएगा। हरियाणा की तरफ से लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा सहित हरियाणा के कई अधिकारी भाग लेंगे।

यह राष्ट्रीय चिंतन शिविर 5 और 6 अक्टूबर को गुजरात के एकता नगर, नर्मदा में आयोजित होगा। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा आयोजित इस शिविर में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की मौजूदगी में विभिन्न राज्यों के सड़क एवं राजमार्ग विभागों के मंत्री तथा वरिष्ठ अधिकारी हिस्सा लेंगे।

रणबीर गंगवा ने बताया कि चिंतन शिविर में विभिन्न राज्यों में सड़क निर्माण और रखरखाव के क्षेत्र में अपनाई जा रही नई तकनीकों, आधुनिक कार्यप्रणालियों और सफल प्रयोगों पर चर्चा की जाएगी। हरियाणा की सड़क परियोजनाओं से जुड़े अनुभव तथा परियोजनाओं के क्रियान्वयन के दौरान सामने आने वाली चुनौतियों को भी साझा किया जाएगा। साथ ही, अन्य राज्यों में अपनाई जा रही आधुनिक तकनीकों और बेहतर कार्यप्रणालियों की जानकारी ली जाएगी, ताकि हरियाणा की आवश्यकताओं के अनुरूप उपयोगी विकल्पों पर विचार किया जा सके।

हरियाणा की जरूरत के अनुरूप उपयोगी तकनीकों पर होगा विचार


रणबीर गंगवा के साथ लोक निर्माण विभाग के अधिकारी भी चिंतन शिविर में भाग लेंगे। अधिकारी हरियाणा में सड़क परियोजनाओं के क्रियान्वयन से जुड़े अनुभव साझा करने के साथ-साथ सड़क निर्माण एवं रखरखाव में इस्तेमाल की जा रही नई तकनीकों और आधुनिक कार्यप्रणालियों की जानकारी प्राप्त करेंगे।

Related posts

HARYANA में फैमिली आईडी को लेकर सीएम सैनी का बड़ा ऐलान, अब ऐसे कम करवा सकेंगे इनकम

Voice of Panipat

CBI ने EPFO कार्यालय में की छापेमारी कर 2 अधिकारी किये गिरफ्तार

Voice of Panipat

PANIPAT:- बुआ के घर से जैवर व नकदी चोरी करने वाला आरोपी भतीजा गिरफ्तार, कर्ज उतारने के लिए की थी चोरी

Voice of Panipat

Leave a Comment